कर्नाटक सरकार में बदलाव: कर्नाटक को मिलेगा नया मुख्यमंत्री... कांग्रेस विधायक कबाल हुसैन ने किया दावा... इस वजह से राज्य में बनी सरकार

कर्नाटक को मिलेगा नया मुख्यमंत्री... कांग्रेस विधायक कबाल हुसैन ने किया दावा... इस वजह से राज्य में बनी सरकार
  • मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे ने खारिज किया बयान
  • हुसैन ने कहा - अगले दो-तीन महीने की भीतर डीके शिवकुमार सीएम
  • कांग्रेस आलाकमान को सब पता है

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में 10 मई 2023 को चुनाव हुआ था। जिसमें कांग्रेस 121 सीटें जितने के बाद सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना। करीब दो साल से अधिक सरकार चलाने के बाद पार्टी के विधायक एच. ए. इकबाल हुसैन ने रविवार को बड़ा दावा किया हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन महीनों के भीतर डीके शिवकुमार प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस को राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी थी। क्योंकि मुख्यमंत्री पद के दावेदार डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया थे। कांग्रेस आलाकमन की सूझबूझ और रणनीति के बाद सिद्धारमैया को कर्नाटक का सीएम घोषित किया।

अटकलों में विश्वास नहीं, बनेंगे सीएम

न्यूज एजेंसी पीटीआई को कांग्रेस नेता ने बताया कि हर कोई जानता है कि पार्टी को जीत दिलाने के लिए किसने संघर्ष किया है। उनकी (शिवकुमार) रणनीति और कार्यक्रम के कारण ही प्रदेश में हमरी सरकार बन पाई। हुलैन के इस बयान के बाद जब मीडिया ने सवाल किया कि क्या शिवकुमार के पास सीएम बनने का मौका था तो उस पर उन्होंने कहा कि मैं अटकलों पर कभी भी विश्वास नहीं करता और आलाकमान को सब पता है कि किसकी पार्टी को जीत दिलाई थी। अब आलाकमान को स्थिति के बारे में पता है और उन्हें अवसर देने के लिए सही समय पर उचित निर्णय का इतजार है। मीडिया ने अगला सवाल उनसे पूछा की क्या शिवकुमार इसी साल सीएम बनेंगे तो हुसैन ने जवाब में कहा कि हां बिल्कुल, अगले दो से तीन महीने के भीतर उनके सीएम बनाने पर निर्यण हो जाएगा।

सीएम सिद्धारमैया के बेटे ने क्या कहा?

इन अटकलबाजी पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम वही (सिद्धारमैया) रहेंगे। उसके बाद हुसैन ने कहा कि कर्नाटक सरकार बनाने का फैसला आलाकमान का था। उस समय हम सब दिल्ली में ही थे और सिद्धारमैया को सीएम बनाने का फैसला सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने लिया था। अब उनके अलगे फैसले का इंतजार करना होगा।

Created On :   29 Jun 2025 7:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story