बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लालू पर साधा निशाना, कहा 13वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर आरजेडी का तेहरवीं कर दी

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लालू पर साधा निशाना, कहा 13वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर आरजेडी का तेहरवीं कर दी
  • लालू यादव ने आरजेडी अध्यक्ष पद के लिए बीते दिन किया था नामांकन
  • परिवार के बाहर आरजेडी जा ही नहीं सकती -राय
  • लोकतंत्र का मजाक है राजतंत्र में परिवारतंत्र

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है, इससे कुछ माह पहले ही आरजेडी मुखिया लालू यादव ने आरजेडी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया, उनके नामांकन पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने निशाना साधते हुए कहा कि 13वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर लालू जी ने आरजेडी का तेहरवीं कर दिया है।

परिवारवादी पार्टी ने फिर से लालू यादव को अध्यक्ष बनाकर साबित कर दिया है कि परिवार के बाहर आरजेडी जा ही नहीं सकती है और परिवारवादी पार्टी भ्रष्टाचार के लिए ही बनाई गई है और परिवार के लिए ही बनाई गई है। लोकतंत्र में परिवारवाद राजतंत्र की निशानी होती है तो वहां राजतंत्र है परिवारतंत्र है जो लोकतंत्र का मजाक है। अब आरजेडी के लोग कहने लगे है कि यह वंशवाद ठीक नहीं है। लोग ने पहले ही आरजेडी को बिहार की राजनीति से इनकार कर चुकी है और इनकार कर चुके लोग अब उन्हें सबक सीखाने के लिए तैयार है।

आपको बता दें आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राजद अध्यक्ष पद के लिए बीते दिन नामांकन दाखिल किया था, उनके नामांकन करने पर राजद नेता मंगनीलाल मंडल ने कहा लालू यादव राजद के संस्थापक पिता हैं, राजद के सभी कार्यकर्ता, बिहार के पिछड़े, अति पिछड़े, गरीब, दलित तबके के नेता हैं। जब तक वे पार्टी के नेता हैं, वही राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री क्यों हैं, क्योंकि भाजपा चाहती है लेकिन जनता के नेता लालू प्रसाद यादव हैं…पार्टी उनके नाम पर खड़ी है, फल-फूल रही है। वे सुप्रीमो हैं, अगर वे अध्यक्ष नहीं बनते तो कार्यकर्ता विद्रोह कर देते।

Created On :   24 Jun 2025 4:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story