बिहार में आरएसएस प्रमुख: पढ़ने से ज्ञान मिलता है... और ज्ञान का बोध संतों के सान्निध्य से ही होता है : मोहन भागवत

पढ़ने से ज्ञान मिलता है... और ज्ञान का बोध संतों के सान्निध्य से ही होता है : मोहन भागवत

डिजिटल डेस्क, भागलपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि मनुष्य जीवन कैसे जिएं, संत इसका प्रमाण हैं। हमारे बीच ग्रंथ बहुत हैं, जिसके पढ़ने से ज्ञान प्राप्त होता है। लेकिन, ज्ञान का ठीकठाक बोध संतों के कारण उनके सानिध्य से होता है।

भागवत शुक्रवार को महर्षि मेंही आश्रम, कुप्पाघाट पहुंचे। वहां के आश्रम के आचार्य और साधु संतों से मिलकर कई बिंदुओं पर संवाद किया। उन्होंने सबसे पहले महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज और संत सेवी महाराज की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि की। इसके बाद वे संतमत के वर्तमान आचार्य महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

संघ प्रमुख ने इसके बाद संत मत सत्संग भवन प्रशाल में आकर आश्रम के आचार्य व साधु संतों के साथ संबोधन कार्यक्रम में भाग लिया। उसी दौरान महर्षि मेंही पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'महर्षि मेंही : एक व्यक्तित्व एक विचार' का टीजर जारी किया।

संघ प्रमुख ने डाक्यूमेंट्री निर्माताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि फिल्मों से अनेक बातें समाज में पहुंचती हैं। उसमें कुछ गड़बड़ वाली बातें भी होती हैं तो कई अच्छी बातें भी शामिल हैं। संघ प्रमुख ने डॉक्यूमेंट्री के कहानीकार और निर्माता की काफी सराहना भी की।

संघ प्रमुख ने सभी को इस तरह के फिल्म का अनुकरण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में महर्षि मेंही के जीवनशैली को दर्शाया गया है। संघ प्रमुख गुरुवार को ही भागलपुर पहुंचे थे। भागवत के भागलपुर आगमन को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Dec 2023 4:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story