लालू प्रसाद मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते, उन पर क्या बोलना : सम्राट चौधरी

लालू प्रसाद मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते, उन पर क्या बोलना : सम्राट चौधरी
77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है देश

डिजिटल डेस्क, पटना। देश मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी इस मौके पर तिरंगा फहराया। सम्राट चौधरी ने कहा कि देश विकसित हो रहा है। झंडोतोलन के बाद सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। बिहार में वह नीतीश कुमार की कृपा से मुखिया का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। लालू प्रसाद की बातों का जवाब देने से क्या फायदा? जो बिहार में मुखिया भी नहीं बन सकते हैं, उनके बारे में क्या बात करना है।

गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक युवक द्वारा विरोध किए जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह गलत परंपरा है, इस तरह की चीज नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री की हैसियत से नीतीश कुमार वहां झंडा फहरा रहे थे, अगर किसी को कोई आपत्ति थी भी तो वह कल कर सकते थे। आज मुख्यमंत्री झंडोतोलन कर रहे थे, जो भी विरोध किया यह गलत है। जदयू द्वारा नरेंद्र मोदी के लालकिला पर अंतिम बार झंडा फहराने के संबंध में पूछे जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 10वीं बार लाल किला पर तिरंगा फहराया है। अगले वर्ष 2024 में फिर से आएंगे और विकास की गाथा को विस्तृत तरीके से देश की जनता को बताएंगे।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2023 11:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story