झारखंड के मुख्य सचिव और देवघर के पूर्व डीसी को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति का नोटिस

झारखंड के मुख्य सचिव और देवघर के पूर्व डीसी को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति का नोटिस

डिजिटल डेस्क, रांची। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को नोटिस जारी किया है। झारखंड के गोड्डा क्षेत्र के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत समिति में दर्ज कराई थी। सांसद दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, उन्हें जानकारी मिली है कि इन दोनों अफसरों को 21 सितंबर को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

सांसद निशिकांत दुबे ने 5 सितंबर 2022 को देवघर के तत्कालीन डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया था। बताया गया है कि सुखदेव सिंह को राज्य के अधिकारियों का मुखिया होने के नाते नोटिस किया गया है।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Sep 2023 5:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story