एमपी बीजेपी नए प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव: पार्टी ने जारी की अधिसूचना, 2 जुलाई को घोषित किया जाएंगे परिणाम, ये बन सकते है नए 'बॉस'

पार्टी ने जारी की अधिसूचना, 2 जुलाई को घोषित किया जाएंगे परिणाम, ये बन सकते है नए बॉस
  • भाजपा ने एमपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की जारी की अधिसूचना
  • चुनाव प्रभारी होंगे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
  • 2 जुलाई को चुनाव के जारी होंगे परिणाम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 1 जुलाई (मंगलवार) यानी कल से शुरू होगी। दो जुलाई दोपहर 2 बजे तक वोटिंग होगी। जिसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने चुनाव प्रभारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया हैं। वह सोमवार को दिल्ली से भोपाल पहुंच सकते हैं।

चुनाव का शेड्यूल

बीजेपी की अधिसूचना के मुताबिक, 1 जुलाई की सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन की सूची जारी की जाएगी। उसी दिन शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 1 जुलाई शाम 6.30 से 7.30 बजे तक नामांकन की जांच होगी। फिर उसी तारीख को रात 7.30 से 8 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस कर सकते हैं। जिसके आंधे घंटे बाद यानी 8.30 बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची सामने आएगी। अगले दिन यानी 2 जुलाई की सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया होगी। उसी दिन दोपहर दो बजे के बाद से मतगणना की शुरूआत होगी और परिणाम भी दो जुलाई को ही घोषित कर दिए जाएंगे।

ये बन सकते है नए प्रदेश अध्यक्ष

अटकले हैं कि बीजेपी में चर्चा हो रही है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को दोबारा से मौका मिल सकता है। क्योंकि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसकी वजह से एक बार फिर से वीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं। वहीं खबर मिली है कि उनके अलावा हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और एससी वर्ग से लाल सिंह आर्य भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

Created On :   30 Jun 2025 8:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story