- Home
- /
- राज्य
- /
- अन्य राज्य
- /
- वाटर टैंक टावर गिरने से 3 की मौत,...
महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: वाटर टैंक टावर गिरने से 3 की मौत, कई मजदूरों की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बुटबोरी एमआईडीसी में अवाडा कंपनी में टैंक टावर गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में टावर के नीचे कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अवाडा कंपनी में सोलर पैनल बनाने का काम जारी था। इस दौरान मजूदरों पर टैंक टावर गिर गया था।
नागपुर में वाटर टैंक टावर गिरने से 3 मजदूरों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे एमआईडीसी बुटीबोरी क्षेत्र में स्थित एक सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में हुई। उन्होंने बताया कि अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड की एक फैक्टरी में बनी एक विशाल पानी की टंकी ढह गई, जिससे लोग उसके मलबे के नीचे दब गए।
सोलार पैनल के काम के दौरान हुआ हादसा
अधिकारी ने आगे बताया कि इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है
जानकारी के मुताबिक, अवाडा कंपनी में सोलर पैनल बनाने का काम हो रहा था। इस दौरान कंस्ट्रक्शन वर्कर पानी की टंकी के पास काम कर रहे थे। इसके बाद पानी की टंकी गिरने से मजदूर दब गए।
इस घटना के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे एमआईडीसी बुटीबोरी क्षेत्र में स्थित एक सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में हुई। उन्होंने बताया कि अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड की एक फैक्टरी में बनी एक विशाल पानी की टंकी ढह गई, जिससे लोग उसके मलबे के नीचे दब गए।
Created On :   19 Dec 2025 6:27 PM IST










