किसान आंदोलन: किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तानाशाह बताते हुए मोदी सरकार पर साधा निशाना

किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तानाशाह बताते हुए मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • किसानों के समर्थन में उतरे मल्लिकार्जुन खरगे
  • कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार को बताया तानाशाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपनी मांगों को पूरा करनावे के लिए पंजाब से हजारों किसानों ने आज अपना दिल्ली चलो मार्च शुरू किया। किसानों ने अंबाला-शंभू, खनौरी-जींद और डबवाली सीमाओं से दिल्ली की ओर कूच करने की योजना बनाई थी। लेकिन हरियाणा की खट्टर सरकार ने भी किसानों को राजधानी की ओर ना जाने से रोकने की पूरी प्लानिंग कर रखी थी। प्रसाशन की ओर से किसानों को रोकने के लिए दिल्ली बॉर्डर्स पर कंक्रीट के अवरोधक, लोहे की कीलों और कंटेनर की दीवारें लगाकर का प्रयास किया गया। किसानों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे इन कदमों को लेकर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

खरगे ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किसानों के इस आंदोलन का सपोर्ट करते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने अन्नदाताओं से किए गए अपने वादे को तोड़ है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर किसानों की आवाज पर दबाने का भी आरोप लगाया है। मंगलवार को किसानों की ओर से दिल्ली कूच मार्च शुरू किए जाने के बाद मल्लिकर्जुन खरगे ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, "कटीले तार, ड्रोन से आंसू गैस, कीले और बंदूकें, सबका है इंतजाम, तानाशाह मोदी सरकार ने किसानों की आवाज पर जो लगानी है लगाम ! याद है ना “आंदोलनजीवी” व “परजीवी” कहकर किया था बदनाम और 750 किसानों की ली थी जान।"

मोदी सरकार ने नहीं निभाए अपने वादे

दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर किसानों को किए गए अपने वादों को नहीं पूरा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "दस सालों में मोदी सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए गए अपने तीन वादे तोड़े हैं- 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी, स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक लागत और 50 प्रतिशत एमएसपी लागू करना और एमएसपी को कानूनी दर्जा। अब समय आ गया है 62 करोड़ किसानों की आवाज उठाने का। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज कांग्रेस पार्टी 'किसान न्याय' की आवाज उठाएगी।" मल्लिकार्जुन खरगे यही नहीं रूके उन्होंने किसान आंदोलन का सपोर्ट करते हुए कहा कि हमारा किसान आंदोलन को पूरा समर्थन है। न डरेंगे, न झुकेंगे!

Created On :   13 Feb 2024 7:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story