Mohanlal: मोहनलाल की जीवनी, जानिए जम्मू की अखनूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मोहनलाल कौन है?

डिजिटल डेस्क, अखनूर। जम्मू कश्मीर की अखनूर विधानसभा सीट पर तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां से कांग्रेस से अशोक कुमार, बहुजन समाज पार्टी से चित्तर मानु और भारतीय जनता पार्टी से मोहनलाल चुनावी मैदान में है।तीनों प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। अखनूर एससी आरक्षित विधानसभा क्षेत्र है।
58 वर्षीय बीजेपी प्रत्याशी मोहनलाल बलदेव राज के बेटे है। व गुरहा जागीर पोस्ट सोहल तहसील अखनूर जिला जम्मू उनका पता है।
मोहनलाल की पत्नी की नाम सुनीता कंचन है। मोहनलाल जम्मू कश्मीर पुलिस में एसएसपी पोस्ट से रिटायर अधिकारी है। उनकी पत्नी ज्वॉइंट डायरेक्टर प्लानिंग है। मोहन लाल जम्मू विश्वविद्यालय से एमएमसी बॉटनी में स्नातकोत्तर है।
Created On :   28 Sept 2024 5:50 PM IST
Next Story












