दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा जल्द होगा राज्य महिला आयोग का गठन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा जल्द होगा राज्य महिला आयोग का गठन
  • महिला आयोग के गठन पर फोकस
  • सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली सरकार देगी पूरा सहयोग
  • 5 दिनों तक चलगे महासुनवाई का सिलसिला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सोमवार को मीडिया से कहा कि दिल्ली महिला आयोग का गठन जल्द से जल्द किया जाएगा, ताकि महिलाओं की समस्याओं की बेहतर सुनवाई हो सके।

आपको बता दें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में महिलाओं के जितने भी केस लंबित थे, उनकी तुरंत सुनवाई करने और उनके निपटारे के लिए पांच दिनों का शिविर राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित किया गया, जो अच्छी पहल है। महिलाओं के लंबित पड़े केस की निरंतर सुनवाई करके मामलों को समाधान किया जाएगा। जो बहनें दुखी और परेशान हैं।

दिल्ली में महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आज से महा जनसुनवाई की शुरुआत हुई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पहल को शुरु किया है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया है, जो कि एक वक्त खुद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। आपको बता दें यह महाजनसुनवाई 5 दिन तक चलेगी। इसमें सभी पेंडिंग केस पर क्विक एक्शन लिया जाएगा। कार्यक्रम में महिला आयोग की पूरी टीम और महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मौजूद रही।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के 1500 लंबित मामलों की सुनवाई के लिए 5 दिन का शिविर लगाया है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा हम दिल्ली में महिला आयोग बनाने पर फोकस कर रहे हैं। जिससे महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर हो सके।

Created On :   5 May 2025 6:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story