NCP MLA -Sanatan Dharma Controversy: एनसीपी विधायक का विवादित बयान, कहा - सनातन जैसा कभी कोई धर्म नहीं था, इसने भारत को बर्बाद किया

एनसीपी विधायक का विवादित बयान, कहा - सनातन जैसा कभी कोई धर्म नहीं था, इसने भारत को बर्बाद किया
  • भगवा आतंकवाद पर सियासी बयानबाजी जारी
  • जितेंद्र आव्हाड ने की सनातन धर्म की आलोचना
  • सनातनियों ने शिवाजी महाराज और अंबेडकर का अपमान किया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। NCP (शरद गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सनातन धर्म की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ने भारत को बर्बाद कर दिया है। इस नाम का कोई धर्म कभी था ही नहीं। इसकी विचारधारा विकृत है। हम इस धर्म के अनुयायी हैं।

एनसीपी (शरद गुट) के विधायक का ये बयान मालेगांव ब्लास्ट के पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा समेत सभी 7 आरोपियों को बरी किए जाने और भगवा आतंकवाद पर जारी सियासी बयानबाजी के बीच आया है। बता दें कि महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को धमाका हुआ था। इसमें 6 लोग मारे गए थे और करीब 100 लोग घायल हुए थे। मालेगांव ब्लास्ट केस की शुरुआती जांच महाराष्ट्र ATS ने की थी। साल 2011 में केस NIA को सौंप दिया गया था।

सनातन ने शिवाजी जैसे योद्धाओं का अपमान किया

आव्हाड ने आरोप लगाया कि इसी तथाकथित सनातन धर्म ने हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज को राज्याभिषेक से वंचित रखा, छत्रपति संभाजी महाराज को बदनाम किया। इसके अनुयायियों ने ज्योतिराव फुले की हत्या करने का प्रयास किया।

एनसीपी विधायक ने आगे कहा कि सनातन धर्म के चलते सावित्रीबाई फुले पर गोबर और गंदगी फेंकी गई। इसी सनातन धर्म ने संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर को पानी पीने और स्कूल जाने तक नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा कि वो बाबासाहेब अंबेडकर ही थे जिन्होंने सनातन धर्म के खिलाफ आवाज उठाई, मनुस्मृति को जलाया और उसकी दमनकारी परंपराओं को खारिज किया।

Created On :   3 Aug 2025 8:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story