बजट 2020: संस्कृति मंत्रालय के लिए 3,150 करोड़ मंजूर, पिछले बजट से 108 करोड़ ज्यादा

3150 crores allocated to Ministry of Culture
बजट 2020: संस्कृति मंत्रालय के लिए 3,150 करोड़ मंजूर, पिछले बजट से 108 करोड़ ज्यादा
बजट 2020: संस्कृति मंत्रालय के लिए 3,150 करोड़ मंजूर, पिछले बजट से 108 करोड़ ज्यादा
हाईलाइट
  • संस्कृति मंत्रालय को 3150 करोड़ रुपये आवंटित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट में संस्कृति मंत्रालय के लिए 3,150 करोड़ रुपये की घोषणा की है। यह राशि पिछले बजट से 108 करोड़ रुपये अधिक है। साल 2019-2020 में मंत्रालय के लिए 3,042.35 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

इसके साथ ही वित्तमंत्री ने यह भी कहा कि मोदी सरकार जल्द ही संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज एंड कंजर्वेशन की स्थापना करेगी, जिसे विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा।

परियोजना के बारे में सीतारमण ने कहा, वैज्ञानिक तथ्यों को एकत्र करने और फिर उसे म्यूजियम के माध्यम से प्रसारित करने के लिए पुरातत्व, संग्रहालय विज्ञान जैसे विषयों में ज्ञान अर्जन अति आवश्यक है। विश्वविद्यालय का निर्माण भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की तर्ज पर किया जाएगा।

वित्तमंत्री द्वारा की गई अन्य प्रमुख घोषणाओं में यह था कि सरकार द्वारा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पांच एएसआई -राखीगढ़ी (हरियाणा), हस्तिनापुर (उत्तर प्रदेश), शिवसागर (असम), धोलाविरा (गुजरात) और आदिचनल्लुर (तमिलनाडु) को प्रमोट किया जाएगा।

 

Created On :   1 Feb 2020 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story