हिमाचल में खाता भी नहीं खोल पाई आप, आम आदमी पार्टी को मिले केवल 1 फीसदी वोट

Aam Aadmi Party could not climb the mountain in Himachal, got 1 percent votes in the state, even the account was not opened
हिमाचल में खाता भी नहीं खोल पाई आप, आम आदमी पार्टी को मिले केवल 1 फीसदी वोट
केजरीवाल को लगा तगड़ा झटका हिमाचल में खाता भी नहीं खोल पाई आप, आम आदमी पार्टी को मिले केवल 1 फीसदी वोट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के कुल 68 सीटों के रुझान आ चुके हैं। लेकिन रुझानों में आम आदमी पार्टी का अभी तक खाता खुलता नहीं दिखाई दे रहा है। प्रदेश  विधानसभा चुनावों के रूझानों के अनुसार पहाड़ी राज्य हिमाचल में आम आदमी पार्टी की परफॉरमेंस काफी खराब रही है। पहाड़ों राज्य हिमाचल में चढ़ाई के मकसद से उतरी केजरीवाल की पार्टी एक कदम भी नहीं चल पाई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, आप को कोई भी सीट नहीं मिल पाई है। 

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार आप को एक फीसदी ही वोट मिल सके हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव में कमाल करने वाले केजरीवाल की पार्टी को हिमाचल प्रदेश में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इस वक्त हिमाचल प्रदेश के चुनावी रूझानों में कांग्रेस 38 सीटों और भाजपा 27 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा तीन सीटों पर निर्दलीय समेत अन्य आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में रूझानों की माने तो प्रदेश में भाजपा का रिवाज बदलने का नहीं बल्कि कांग्रेस का राज बदलने का नारा काम आता दिखाई दे रहा है। सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली केजरीवाल की पार्टी को प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। 

12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में कुल 68 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए। जिसमें कुल 412 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे। चुनावी दल में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के अलावा आम आदमी पार्टी (आप), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), मार्क्सवादी कम्युनस्टि पार्टी (माकपा) समेत कई निर्दलीय पार्टीयों ने अपना दांव खेला था। प्रदेश चुनाव में 388 पुरुष और 24 महिला उम्मीदवार हैं। 

मतदाताओं ने रचा इतिहास

इस बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 76.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर इतिहास रच दिया है। लेकिन चुनाव आयोग ने इस बार के चुनाव में 80 प्रतिशत का लक्ष्य रखा था। इससे पहले 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान 75.57 प्रतिशत, 2012 में 72.69 प्रतिशत और 2007 में 71.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रदेश में मतदान प्रतिशत हर विधानसभा चुनाव के साथ बढ़ता ही जा रहा है। 2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस वक्त भाजपा को 44 और कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी। इसके अलावा दो सीटों पर नर्दलीय और एक सीट पर माकपा प्रत्याशी विजयी रहे थे। 

Created On :   8 Dec 2022 9:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story