अशोक गहलोत मंत्रिमंडल से सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, सियासत में बढ़ी हलचल

All ministers resign from Ashok Gehlot cabinet, stir in politics
अशोक गहलोत मंत्रिमंडल से सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, सियासत में बढ़ी हलचल
राजनाथ राजनीति अशोक गहलोत मंत्रिमंडल से सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, सियासत में बढ़ी हलचल
हाईलाइट
  • राजस्थान सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच शनिवार को गहलोत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। कई दिनों से गहलोत व सचिन पायलट की आलाकमान से मुलाकात चल रही थी। माना जा रहा कि अब राजस्थान कांग्रेस में बदलाव के साथ पार्टी अंदरूनी कलह को दूर करने में जुटी है। बता दें कि  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर पर शनिवार शाम हुई बैठक के बाद सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे पार्टी आलाकमान को सौंप दिए। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी। राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे देने संबंधी प्रस्ताव भेजा।

सीएम की अध्यक्षता में हुई थी बैठक 

आपको बता दें कि मंत्रिपरिषद की बैठक सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई है। इसके बाद मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस विधायकों को रविवार को दोपहर दो बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाया गया है। उसके बाद का कार्यक्रम गहलोत व पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन तय करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित करके इस्तीफे दिए जाते हैं उसके बाद मंत्रिमंडल पुनर्गठन की प्रक्रिया होती है। इस आशय का प्रस्ताव पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रखा। सूत्रों ने बताया कि नए शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होने की संभावना है। आपको बता दें कि गहलोत व पायलट का खेमा दो धड़ों में बंटा है। इन्हीं को मनाने की कवायद राजस्थान कांग्रेस में हाईकमान की तरफ से चल रही है।

Created On :   20 Nov 2021 2:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story