अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, साल 2027 में बनाएंगे गुजरात में सरकार, जानें क्यों घिस जाती हैं चप्पले विधायक बनने में? 

Arvind Kejriwal announced, will form government in Gujarat in 2027, know why slippers get worn to become MLA?
अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, साल 2027 में बनाएंगे गुजरात में सरकार, जानें क्यों घिस जाती हैं चप्पले विधायक बनने में? 
आप संयोजक ने फिर भरी हुंकार अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, साल 2027 में बनाएंगे गुजरात में सरकार, जानें क्यों घिस जाती हैं चप्पले विधायक बनने में? 

डिजिटल डेस्क, गुजरात। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात चुनाव रिजल्ट आने के बाद खूब गदगद नजर आ रहे हैं। आप पार्टी को राजनीति में एक्टिव देख कर ऐसा लग रहा है कि वो अब हर चुनाव को खाली छोड़ना नहीं चाहती है। गुजरात में 5 सीटें जीतने के बाद आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है। आप के संयोजक केजरीवाल की ओर से रविवार को पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा की साथ ही अपनी आप पार्टी का विजन भी बताया।

केजरीवाल ने किया दावा

पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने दिखा दिया है कि बेरोजगारी व महंगाई का समाधान हो सकता है, लेकिन इसके पीछे साफ नियत होनी चाहिए। केजरीवाल ने दावा किया कि हमारी सरकार दिल्ली में पिछले 5 से 7 सालों के अंदर 12.30 लाख लोगों को रोजगार दिया है। वहीं सीएम ने कहा कि हाल ही में बनी पंजाब में आप की सरकार ने 21 हजार लोगों को नौकरी दे चुकी है। केजरीवाल ने पार्टी के विजन को लेकर कहा कि मेरी पार्टी को लेकर कोई दूरगामी दृष्टी नहीं है। हां देश को 5 से 10 साल में कहां ले जाना है इसके बारे में सोचते हैं। आम आदमी पार्टी का क्लियर विजन देश को नए आयाम पर ले जाना है। भारत के सभी जाति धर्म के लोग आपस में मिल जुलकर रहे यहीं पार्टी का सही मायनों में विजन है। 

केजरीवाल चाहते हैं ऐसा देश

राष्ट्रीय अधिवेशन के बैठक में केजरीवाल ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग आपस में जुड़कर काम करेंगे तो देश की उन्नति होने से कोई नहीं रोक पाएगा। भारत के सभी लोग एक परिवार की तरह हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ पार्टियां देश के टुकड़े-टुकड़े करने के बारे में सोचती हैं, वो देश का विकास नहीं चाहती हैं। उनका पूरा प्रयास है कि देश को 19वीं सदी में लेकर जाना। केजरीवाल ने कहा कि हम ऐसा देश चाहते हैं कि जहां सभी लोग अमीर हो, कोई भी भूखा ना सोए, सभी को भरपेट भोजन मिले।

केजरीवाल ने कहा हम ऐसे भारत की कल्पना करते हैं जहां गरीब देशों को रोटी देने में हम सक्षम हो। शिक्षा पर जोर देते हुए केजरीवाल ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए हमारे बच्चे विदेशों में पढ़ने जाते हैं। हमारी ऐसी विजन है कि अपने देश के अंदर टॉप टेन यूनिवर्सिटी हो और भारत दुनिया में शिक्षा का हब बने। केजरीवाल ने राजनीति के एक हिस्से को गंदा बताते हुए कहा कि देश में इतनी गंदी राजनीति है अगर कोई रिसर्च में आगे बढ़े तो उसे टांग खींच कर नीचे गिरा देते हैं। 

घिस जाती है लोगों की चप्पलें

आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने पर केजरीवाल ने कहा कि भगवान की हमारे ऊपर पूरी कृपा है। पार्टी की सफलता किसी चमत्कार से कम नहीं है। आप के पार्टी बनने के एक साल बाद ही दिल्ली की जनता ने राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता सौंप दी। वहीं पंजाब की जनता ने राज्य का भाग- दौड़ आम आदमी पार्टी के हाथ में दे दिया। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को एक विधायिकी का चुनाव जीतने में पूरी उम्र निकल जाती है। यहां तक कि लोगों की चप्पलें घिस जाती हैं। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूंं कि आपने आम आदमी पार्टी को देश के उद्धार के लिए चुना है।
 

Created On :   18 Dec 2022 12:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story