बंगाल चुनाव: भाजपा ने 57 और कांग्रेस ने 13 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, नंदीग्राम में ममता को चुनौती देंगे शभेंदु अधिकारी

Bengal Election: Shabhendu Adhikari to stand in the electoral arena from Nandigram against Mamta
बंगाल चुनाव: भाजपा ने 57 और कांग्रेस ने 13 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, नंदीग्राम में ममता को चुनौती देंगे शभेंदु अधिकारी
बंगाल चुनाव: भाजपा ने 57 और कांग्रेस ने 13 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, नंदीग्राम में ममता को चुनौती देंगे शभेंदु अधिकारी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज (शनिवार, 6 मार्च 2021) अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम शुभेंदू अधिकारी का है। वे पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट से ममता बेनर्जी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे। शुभेंदु ने यहां से सीएम ममता को चुनाव हराने का दावा किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। वहीं देर रात कांग्रेस ने भी अपने 13 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी।

अरुण सिंह ने बताया कि खड़गपुर से तपन भुइया, मेदिनीपुर से संबित दास, नयाग्राम से बाकुल मुर्मू, झारग्राम से सुकमय सतपति, बिनपुर सालन सरीन। सुवेंदु अधिकारी ममता के खास करीबी मंत्री थे। कुछ माह पूर्व ही वे टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बंगाल चुनाव में नंदीग्राम सीट अब सबसे आकर्षक व कड़ी चुनौती वाली होगी। 

TMC ने एक दिन पहले ही जारी की थी उम्मीदवारों की लिस्ट
शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस ने कुल 291 उम्मीदवारों की लिस्ट में 50 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया। इनके अलावा 42 मुस्लिम उम्मीदवार, 79 SC उम्मीदवार और 17 ST उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। क्रिकेटर मनोज तिवारी को शिबपुर से टिकट मिला है, जबकि अभिनेत्री कंचन मलिक को उत्तरपाड़ा से मौका मिला है।

27 मार्च से 8 चरणों में होगा मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों पर इस बार 8 चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के लिए 27 मार्च को मतदान होगा। इनके बाद 1, 6, 10, 17, 22, 26, 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे जबकि 2 मई को अन्य राज्यों के साथ ही रिजल्ट आएगा।

यहां देखें पूरी सूची
पहले और दूसर चरण के चुनावों में भाजपा ने इन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

  पहला  चरण  

विधानसभा क्र.

 विधानसभा सीट का नाम

उम्मीदवार का नाम

212

 पटशपुर

डॉ. अम्बुजाक्षा महंती    

213     

कंठी उत्तर

सुनीता सिंघा

214    

भागबनपुर    

रविन्द्रनाथ मैती

215    

खेजुरी (अजा)  

शांतनु प्रामाणिक

216    

कांति दक्षिण    

अरूप कुमार दास

217    

रामनगर    

स्वदेश रंजन नायक

218    

एग्र    

अरूप दास

219    

दांतन    

शक्तिपद नायक

220    

नयाग्राम (अजजा)    

बाकुल मुर्मू

221    

गोपीबल्लवपुर     

संजीत महतो

222    

झारग्राम  

सुखमय सतपति

223    

केशरी (अजजा)    

सोनाली मुर्मू

228    

खड़गपुर  

तपन भुइया

233    

गर्बेटा  

मदन रुईदास

234    

साल्बोनी    

राजीब कुंडू

236    

मेदिनीपुर    

शमितदास

237  

बिनपुर (अजजा)    

पालन शरीन

238    

बांदवान (अजजा)  

पारसी मुर्मू

239    

बलरामपुर    

बनेश्वर महतो

240    

बाघमुंडी    

अजसु

241    

जॉयपुर    

नाराहरी महतो

242    

पुरुलिया    

सुदीप मुखर्जी

243    

मनबाजार (अजजा)    

गौरीसिंह सरदार

245    

पैरा (अजा)    

नादिया चंद बाउरी

246    

रघुनाथपुर (अजा)    

एड. विवेकानंद बाउरी

247    

साल्टोरा (अजा)    

चंदना बाउरी

248    

छठना  

सत्यनारायण मुखर्जी

249    

रानीबांध (अजजा)    

खुदीराम टूडू

250    

रायपुर (अजजा)    

सुधांगशु हंसदा

  चरण दो   

127    

गोसाबा (अजा)    

चित्ता (बरून) प्रमाणिक

130    

पथप्रतिमा    

आशीत हल्दर

131    

काकद्वीप    

दीपांकर जना 

कांग्रेस ने भी 13 प्रत्याशियों की सूची जारी की
वहीं कांग्रेस ने भी शनिवार रात 13 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। यह सूची अभा कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने जारी की। कांग्रेस वाम दलों व आईएफएस के साथ गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ रही है। कुल 294 सीटों में से उसे 92 सीटें मिली हैं, जिन पर वह अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। जबकि वाम दल 165 पर और इंडियन सेकुलर फ्रंट 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

Image



      

 

Created On :   6 March 2021 1:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story