शिक्षक भर्ती के सवाल पर भड़के बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, कहा- पहले चौड़ी छाती वालों से 16 करोड़ जॉब खोजिए   

शिक्षक भर्ती के सवाल पर भड़के बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, कहा- पहले चौड़ी छाती वालों से 16 करोड़ जॉब खोजिए   
बिहार शिक्षक भर्ती के सवाल पर भड़के बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, कहा- पहले चौड़ी छाती वालों से 16 करोड़ जॉब खोजिए   

डिजिटल डेस्क,पटना।  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की महागठबंधन सरकार से नौकरी को लेकर बेरोजगार युवाओं की उम्मीदें बढ़ी है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही तेजस्वी यादव 2020 विधानसभा चुनाव में 10 लाख नौकरी देने वाले वादे को लेकर लगातार बिहार के युवाओं और विपक्षी पार्टीयों से घिरते चले जा रहे है। 

वहीं स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान से सीएम नीतीश ने झंडावंदन के दौरान  10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा किया। लेकिन हाल में ही बेरोजगारी के मुद्दे पर महागठबंधन सरकार के मंत्री ने बिहार के बेरोजगार युवाओं को निराश करने वाली बात कही है। 


गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर पटना में  पत्रकारों से बात कर रहे थे। तभी शिक्षक भर्ती के सातवें चरण को लेकर मीडियाकर्मी ने शिक्षा मंत्री से सवाल किया। जिसके बाद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भड़क गए। शिक्षको की भर्ती के सवाल का जबाव देने से ज्यादा शिक्षामंत्री ने केंद्र सरकार को घेरना उचित समझा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमसे पहले आप चौड़ी छाती वाले से रोजगार खोजिए जो देश में 16 करोड़ नौकरी देने का वादा कर रहे थे। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि जो दिल्ली से देश की जनता को रोजगार मिलना था, पहले सब लोग मिलकर उसे खोजिए, फिर हमसे बात कीजिए।

इस दौरान शिक्षा मंत्री  शिक्षक भर्ती के मामले को दरकिनार करते हुए बार-बार कहते रहे कि चौडीं छाती और 56 इंची वाले से रोजगार का बात कीजिए। पहले दिल्ली से  रोजगार खोज कर लाइए। केंद्र पर हमला बोलते हुए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने किसानों और जवानों के बारे में केंद्र सरकार से सवाल पुछा कि, किसानों की आय दुगनी होनी थी उसका क्या हुआ? देश की सीमाओं का क्या हाल हैं। इन सभी के बारे में आप दिल्ली से पता कीजिए। 

Created On :   19 Sep 2022 4:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story