बिहार चुनाव 2020: JDU ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, मोकामा से राजीव लोचन को टिकट, RJD ने भी घोषित किए उम्मीदवार

Bihar Election 2020 Bihar Vidhan Sabha Chunav Live Updates NDA Seat Sharing BJP Nitish kumar JDU RJD Candidates list
बिहार चुनाव 2020: JDU ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, मोकामा से राजीव लोचन को टिकट, RJD ने भी घोषित किए उम्मीदवार
बिहार चुनाव 2020: JDU ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, मोकामा से राजीव लोचन को टिकट, RJD ने भी घोषित किए उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोकामा से राजीव लोचन, बरबीघा से सुदर्शन, सूर्यगढ़ा से रामानंद, अगियांव से प्रभु राम, करहगर से वशिष्ठ सिंह, जगदीशपुर से कुसुम लता कुशवाहा, झाझा से दामोदर रावत को टिकट दिया है।

जेडीयू और बीजेपी की ओर से सीटों का बंटवारा हो गया है। सूत्रों का कहना है, पहले चरण की सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी 6 अक्टूबर से नामांकन करेंगे। नामांकन के अंतिम दिन (8 अक्टूबर को) एनडीए के कई प्रत्याशी पर्चा भरेंगे। 

आरजेडी ने भी किया उम्मीदवारों का ऐलान
जेडीयू के बाद आरजेडी ने भी सोमवार को अपने उम्मीदवार घोषित किए। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने रामगढ़ से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह, जमुई से विजय प्रकाश यादव, जहानाबाद से सुदेय यादव, नोखा से अनीता देवी, चकाई से सावित्री देवी, शाहपुर से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी और शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया है।

महागठबंधन में सीटों का बंटवारा शनिवार को हुआ था, जिसमें आरजेडी को 144 और कांग्रेस को 70 सीटें मिली। भाकपा (माले) के हिस्से में 19 सीटें आईं। माकपा को 4 और भाकपा को 6 सीटें दी गईं। तेजस्वी यादव ने कहा था, आरजेडी के कोटे में से वीआईपी और जेएमएम को सीटें दी जाएंगी, जिसके विरोध में वीआईपी ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था।

तारीखों का ऐलान: बिहार में तीन चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान, 10 नवंबर को नतीजे

गौरतलब है कि, बिहार में पहले चरण के चुनाव का नामांकन शुरू हो गया है। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर चुनाव होगा। पिछले चुनाव में इन सीटों पर महागठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया था। आरजेडी ने 25, जेडीयू ने 21, कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थीं। बीजेपी को 14 सीटें मिली थीं। 

बिहार में तीन चरणों में होगा चुनाव

  • 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान- 16 जिलों की 71 सीटों पर चुनाव, 31 हजार पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे।
     
  • 3 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान- 17 जिलों की 94 सीटों पर चुनाव, 42 हजार पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे।
     
  • 7 नवंबर को  तीसरे चरण का मतदान - 15 जिलों की 78 सीटों पर चुनाव, 33 हजार पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे।
     
  • बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

Created On :   5 Oct 2020 6:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story