Bihar Elections 2020: चुनावी रण में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी, पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मांगेगे वोट 

Bihar Elections 2020: चुनावी रण में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी, पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मांगेगे वोट 

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अब पूरे शवाब पर है। सभी दल प्रचार अभियान में जोर-शोर से लग गए हैं। इस दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रचार अभियान में उतर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत रोहतास जिले के डेहरी के बियाडा मैदान से करेंगे, जहां वे एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे गया के गांधी मैदान पहुंचेंगे जहां एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री बिहार चुनाव में 12 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री की कई चुनावी सभाओं में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

राहुल गांधी भी आज दो चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
इधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को दो चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार को अपनी पहली रैली नवादा के हिंसुआ में करेंगे, जबकि उनकी दूसरी रैली कहलगांव में होगी। उन्होंने बताया कि हिंसुआ में उनके साथ राजद के नेता तेजस्वी यादव भी साथ रहेंगे।

28 अक्टूबर तीन चरणों में होंगे मतदान
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी। पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चुनाव में राजद जहां कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में है, वहीं भाजपा और जदयू सहित चार दल मिलकर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

Created On :   22 Oct 2020 6:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story