Bihar Elections: NDA में हुआ सीट बंटवारा, जदयू 122 और भाजपा 121 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, नीतीश कुमार ही होंगे सीएम उम्मीदवार

Bihar Elections: seat sharing in NDA, JDU 122 and BJP to contest 121 seats
Bihar Elections: NDA में हुआ सीट बंटवारा, जदयू 122 और भाजपा 121 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, नीतीश कुमार ही होंगे सीएम उम्मीदवार
Bihar Elections: NDA में हुआ सीट बंटवारा, जदयू 122 और भाजपा 121 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, नीतीश कुमार ही होंगे सीएम उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA घटक दलों BJP और जदयू के बीच सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान हो गया। दोनों दलों ने मंगलवार (6 अक्टूबर) शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में JDU को 122 सीटें मिली है, इसमें से JDU अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीटें देंगी, इस तरह से JDU 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बैठक हुई। बैठक में बिहार BJP प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, सुशील मोदी समेत BJP के कई नेता मौजूद रहे।

Image

BJP-जदयू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें:-

  • BJP-जदयू की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह तय हो गया है कि जदयू 122 सीटों पर और BJP 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  • जीतनराम मांझी की पार्टी हम 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  • जदयू और "हम" मिलकर 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  • VIP से BJP की बातचीत चल रही है।
  • नीतीश कुमार ने कहा कि हम मिलकर काम करेंगे और बिहार को आगे बढ़ाएंगे।
  • उम्मीदवारों का निर्णय हो चुका है, जल्द नामों का ऐलान करेंगे।
  • नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा काम बिहार की जनता की सेवा करना है। हमारे बारे में कौन क्या बोल रहा इससे फर्क नहीं पड़ता।
  • रामविलास की पार्टी लोजपा के अलग होने की बात पर नीतीश कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान BJP-जदयू की मदद से राज्यसभा पहुंचे।
  • सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए ने नीतीश कुमार को अपना नेता घोषित किया है, जो नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार करेगा वहीं एनडीए में रहेगा।
  • नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे मन में कोई गलतफहमी नहीं है। बिहार को आगे बढ़ाना है, यही हमारा लक्ष्य है। 
  • नीतीश कुमार ने विपक्षी पार्टी खास तौर से आरजेडी पर जमकर निशाना साधा, कहा कि आरजेडी के शासन काल में कोई काम नहीं हुआ।

बता दें कि BJP अपने कोटे से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को कुछ सीटें देंगी। आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की। नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए अपने काम के दम पर राज्य में चुनाव लड़ेगी। 

Image

किसने क्या कहा

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि अगर आज रामविलास पासवान जी स्वस्थ रहते, तो ये परिस्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ेगी तो हम चुनाव आयोग को लिखकर देंगे कि NDA से जुड़े सिर्फ 4 दल ही प्रधानमंत्री के चित्र का इस्तेमाल कर सकते हैं, अन्य किसी को प्रधानमंत्री का चित्र इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं होगा। संख्या चाहे जिसकी जितनी आए, लेकिन मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ही बनेंगे। इसके लेकर किसी को कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए।
  • इस दौरान BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही BJP चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी, इसमें किसी प्रकार के शक की गुंजाइश नहीं है।
  • संजय जायसवाल ने कहा कि NDA के नेता चाहते हैं कि रामविलास पासवान जल्द स्वस्थ हो जाएं, लेकिन बिहार में BJP नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इस बारे में पूरी स्पष्टता है।

LJP अकेले लड़ेगी चुनाव
चुनाव से पहले तक NDA का हिस्सा रही LJP ने अकेले लड़ने का फैसला लिया है। वो JDU के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारेगी। एनडीए में मनचाही संख्या में सीट न मिलने के चलते चिराग पासवान ने 143 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। एलजेपी का BJP के प्रत्याशियों को समर्थन रहेगा। 

तीन चरण में होंगे चुनाव 
बता दें कि बिहार में तीन चरण में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित होंगे।

2015 में क्या थे नतीजे
2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी जीत मिली थी। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में महागठबंधन 178 सीटों पर जीती थी। नीतीश कुमार बिहार के नए मुख्यमंत्री चुने गए थे। हालांकि, चुनाव के दो साल बाद JDU महागठबंधन से अलग हो गई थी और BJP से हाथ मिला लिया था। इस चुनाव में RJD को 80, JDU को 71, BJP को 53 और कांग्रेस को 27 सीटों पर जीत मिली थी।

2010 में साथ लड़े थे चुनाव
इससे पहले BJP और JDU ने 2010 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ा था। तब JDU 141 और BJP 102 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारी थी। इस चुनाव में JDU ने 115 तो BJP ने 91 सीटों पर जीत हासिल की थी। ज्ञात हो कि राज्य में 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले चुनाव में NDA का मुकाबला तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले महागठबंधन से है। महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी 144, कांग्रेस 70 और लेफ्ट पार्टियां 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई (माले), सीपीआई, सीपीएम महागठबंधन का हिस्सा हैं।

Created On :   6 Oct 2020 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story