बिहारः राजद नेता शिवानंद तिवारी का कांग्रेस पर हमला, बोले- चुनाव अपने चरम पर था, राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे

Bihar: RJD leader Shivanand Tiwari attacked Congress
बिहारः राजद नेता शिवानंद तिवारी का कांग्रेस पर हमला, बोले- चुनाव अपने चरम पर था, राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे
बिहारः राजद नेता शिवानंद तिवारी का कांग्रेस पर हमला, बोले- चुनाव अपने चरम पर था, राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के लिए रविवार (11 नवंबर) का दिन खास रहा। नीतीश कुमार को एनडीए के विधायक दल का नेता चुना गया है। अब सोमवार दोपहर 4.30 बजे नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा। इसमें नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं विपक्षी महागठबंधन के कांग्रेस और राजद में दरार बढ़ती ही जा रही है। राजद नेता अपनी हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रहे हैं। अब आरजेडी के  वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कार्यशैली की वजह से बीजेपी को मदद मिल रही है।

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने रविवार को कांग्रेस पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन के लिए घातक साबित हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में 70 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन 70 सार्वजनिक रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी 3 दिन के लिए आए, प्रियंका नहीं आईं, जो बिहार से अपरिचित थे वे यहां आए। यह सही नहीं है।

चुनाव चरम पर था राहुल पिकनिक मना रहे थे
RJD नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि चुनाव अपने चरम पर था और राहुल गांधी शिमला में बहन प्रियंका के साथ पिकनिक पर थे। क्या पार्टी ऐसे ही चल रही है? आरोपों को उस तरह से लगाया जा सकता है जिस तरह से कांग्रेस को चलाया जा रहा है?" इससे भाजपा को फायदा हो रहा है। 

शिवानंद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के घर बैठक हुई थी। इसमें कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी ये सब थे। सब लोगों ने चिट्ठी लिखी, ये सब जीवन भर कांग्रेस के प्रति लॉयल रहे। इस तरह से आप पार्टी नहीं चला सकते  है। इस तरह से पार्टी चलती है क्या? कांग्रेस का जिस तरह से कारोबार चल रहा है उससे BJP का फायदा हो रहा है। RJD नेता ने कहा कि मुझे लगता है कि केवल बिहार में ही ऐसा नहीं है। अन्य राज्यों में भी कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने पर जोर देती है, लेकिन वो चुनाव जीतने में विफल रहती हैं। कांग्रेस को इस बारे में सोचना चाहिए।

Created On :   15 Nov 2020 5:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story