मणिपुर, नागालैंड उपचुनाव में भाजपा 2, कांग्रेस 1 सीट पर आगे

BJP 2 in Manipur, Nagaland by-election, Congress ahead in 1 seat
मणिपुर, नागालैंड उपचुनाव में भाजपा 2, कांग्रेस 1 सीट पर आगे
मणिपुर, नागालैंड उपचुनाव में भाजपा 2, कांग्रेस 1 सीट पर आगे
हाईलाइट
  • मणिपुर
  • नागालैंड उपचुनाव में भाजपा 2
  • कांग्रेस 1 सीट पर आगे

इंफाल/कोहिमा, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मणिपुर में सत्ताधारी भाजपा के उम्मीदवार दो विधानसभा सीटों पर और विपक्षी कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार एक-एक सीट पर आगे हैं जबकि नागालैंड में दो सीटों पर दो निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इम्फाल में चुनाव अधिकारियों ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार वांगोई और सैतु सीटों पर, कांग्रेस उम्मीदवार वांगजिंग-टेंथा में और एक निर्दलीय उम्मीदवार लिलॉन्ग सीट पर आगे चल रहे हैं।

7 नवंबर को मणिपुर की चार विधानसभा सीटों और 3 नवंबर को नागालैंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गिनसुआन्हू को 22 अक्टूबर को चुड़ाचांदपुर जिले की सिंघट सीट से निर्विरोध चुन लिया गया था, क्योंकि निर्दलीय उम्मीदवार चिनलुन्थांग ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

नागालैंड में, दक्षिणी अंगामी-1 और पुंग्रो-किफिरे दोनों सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मणिपुर और नागालैंड में वोटों की गिनती शुरू हुई और कोविड-19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

वीएवी-एसकेपी

Created On :   10 Nov 2020 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story