दुष्यंत चौटाला की तारीफ में उतरी भाजपा, दिए अहम संकेत

BJP came in praise of Dushyant, gave important hints
दुष्यंत चौटाला की तारीफ में उतरी भाजपा, दिए अहम संकेत
दुष्यंत चौटाला की तारीफ में उतरी भाजपा, दिए अहम संकेत

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दुष्यंत चौटाला की तारीफ करते हुए कहा कि वे मंझे हुए नेता बनकर उभरे हैं और देवीलाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

जैन आईएएनएस से बातचीत में जजपा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मिलकर सरकार बनाने के सवाल को टाल गए। हालांकि उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल हमेशा कांग्रेस का विरोध करते रहे हैं, इस नाते दुष्यंत कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे।

अनिल जैन के बयान से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा अब जजपा और दुष्यंत चौटाला पर डोरे डाल रही है।

हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जिसमें शुरुआती रुझान में कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। राज्य में अगली सरकार बनाने में क्षेत्रीय दल जजपा और निर्दलीय निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

 

Created On :   24 Oct 2019 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story