भाजपा ने शुरू की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी,  150 से अधिक सीटों पर रहेगी पार्टी की खास नजर, इन सीटों पर हो सकती है पीएम मोदी की तबातोड़ रैली!

भाजपा ने शुरू की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी,  150 से अधिक सीटों पर रहेगी पार्टी की खास नजर, इन सीटों पर हो सकती है पीएम मोदी की तबातोड़ रैली!
लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी का प्लान तैयार! भाजपा ने शुरू की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी,  150 से अधिक सीटों पर रहेगी पार्टी की खास नजर, इन सीटों पर हो सकती है पीएम मोदी की तबातोड़ रैली!

डिजिटल डेस्क, दिल्ली।  गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मुड में नजर आ रही है। तकरीबन 15 महीने पहले ही बीजेपी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। ये हमेशा से भाजपा में देखा गया है कि वो किसी भी चुनाव को लड़ने के लिए अपनी ऐड़ी चोटी लगा देती है। पंचायती चुनाव से लेकर आम चुनाव तक पार्टी पूरी दमखम से चुनावी मैदान में उतरती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा किसी चुनाव को छोटा नहीं समझती है और एक चुनाव जीतने के बाद दूसरे चुनावी राज्य का दौरा करने लगती है। चुनाव वाले राज्य में जाकर लोगों से बात करके अपने कमियों को सुधारने का कार्य करती है। कुछ राजनीतिक पंडितों का यह भी मानना है कि पार्टी जनता का मुड अपने प्रति देखती है  कि आखिर भाजपा को लेकर लोगों में क्या राय है? वहीं भाजपा की चुनावी रणनीति बाकी पार्टियों से काफी अलग होती है, तभी शायद वो जीत हासिल कर पाते हैं।  

भाजपा की नजरे 160 सीटों पर

भाजपा अगले साल होने वाले कर्नाटक, तेलगांना, राजस्थान मध्यप्रदेश, और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर नजर बनाई हुई है। क्योंकि उसके कुछ महीनों बाद ही देश में आमचुनाव होने वाले हैं।  बीजेपी ने इसका ध्यान रखते हुए करीब 160 सीटों को चिन्हित किया है, जहां पर पिछले 17 वीं लोकसभा में कम वोटों से जीत मिली थी वहीं कई सीटें ऐसी भी है जहां उसे हाथ धोना पड़ा था। 


जिसका ध्यान रखते हुए भाजपा उन सीटों को जीतने के लिए अभी से रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। वहीं, भाजपा की राहे आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार में जेडीयू का साथ रहा था। वहीं, शिवसेना से नाता तोड़ने के बाद भाजपा महाराष्ट्र में अकेली पड़ गई है। भाजपा चुनावी मौहौल को भापते हुए अभी से रणनीति बनाने में जुट गई है।

 भाजपा ने जमाया फील्डिंग 

भाजपा ने अपने तमाम सारे केंद्रीय मंत्रियों को जमीनी स्तर पर निगरानी रखने के लिए कहा है ताकि चुनावी पक्ष को अपने पाले में लाया जा सके। 2014 के लोकसभा चुनाव से ही बीजेपी हर चुनाव को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही लड़ती आई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी पीएम मोदी के चेहरे को ही आगे रखते हुए इन 160 सीटों पर 40 रैलियां कर सकते हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा सीटों को जीता जा सके। बताया जा रहा है कि करीब 6 महीने पहले ही पीएम के नेतृत्व में पार्टी 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर तैयारीयों में जुट जाएंगी। भाजपा के रणनीतिकारों को लगता है कि यूपी में पिछले लोकसभा जैसे नतीजे आगामी आम चुनाव में नहीं आने वाले हैं। इसलिए ज्यादा फोकस उन राज्यों के सीटों पर है जहां पर उन्हें पिछली बार हार मिली थी। जिसमें तेलगांना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जैसे राज्य शामिल है। सूत्रों की मानें तो अगर भाजपा को यूपी में नुकसान भी होता है तो इन राज्यों के सीटों को जीत कर उसे पूरा करने का प्लान है। वहीं जेडीयू व बीजेपी ने पिछले चुनाव में बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर साथ में मिलकर लड़ा था। लेकिन जेडीयू से अलग हो जाने पर भाजपा को अब चिंता सता रही है। जिसके बाद बिहार के मुंगेर, झंझारपुर, किशनगंज जैसे सीटों पर अपनी फील्डिंग जमानी शुरूकर दी है।  


गौरतलतब है कि लोकसभा में पार्टी को बेहतर प्रदर्शन के लिए भाजपा ने 21 और 22 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना में बैठक की। जिसमे 100 सीटों पर चुनावी रणनीति तैयार की गई थी। वहीं 60 सीटों के लिए हैदराबाद में 28 दिसंबर को मीटिंग होने वाली है। भाजपा के महामंत्री बीएल संतोष के नेतृत्व में ये पूरी प्रकिया को तैयार किया जा रहा है। 


 

Created On :   23 Dec 2022 3:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story