पांच राज्यों की 1 लोकसभा सीट और पांच विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, 5 दिसंबर को होगी वोटिंग 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

पांच राज्यों की 1 लोकसभा सीट और पांच  विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, 5 दिसंबर को होगी वोटिंग 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे
उपचुनाव 2022 पांच राज्यों की 1 लोकसभा सीट और पांच विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, 5 दिसंबर को होगी वोटिंग 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे
हाईलाइट
  • 5 दिसंबर को मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्शन कमीशन ने पांच राज्यों की पांच विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इन पांच राज्यों में उत्तप्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ शामिल है।

एक मात्र लोकसभा सीट जिस पर बायपोल होना है, वह यूपी की मैनपुरी सीट है, जो सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई थी। ये सीट सपा की परंपरागत सीट मानी जाती है। लेकिन पूर्व सीएम मुलायम के निधन के बाद से खाली हुई सीट पर होने जा रहे उपचुनाव पर बीजेपी भी दमखम भरेंगी। लोकसभा सीट के साथ साथ यूपी की रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। ये सीट समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेता आजम खान की विधानसभा सदस्यता के रद्द होने से हुई है। आपको बता दें सपा नेता आजम खान की सदस्यता  आपराधिक मामले में दोषी सिद्ध होने की वजह से रद्द कर दी गई। वहीं बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट भी आरजेडी विधायक अनिल सहनी के विधायकी चली जाने से रिक्त हुई क्योंकि सहनी को एक मामले में दोषी ठहराया गया।  

राजस्थान की सरदारशहर,छत्तीसगढ़ की भानुप्रताप और ओडिशा की पद्मपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, तीनों ही सीट निर्वाचित विधायकों के निधन से खाली हुई थी। सरदारशहर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा, भानुप्रताप विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी, पद्मपुर सीट पर बीजू जनता पार्टी (बीजद) के विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन होने से रिक्त हुई।

कब होगा उपचुनाव
निर्वाचन आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि खाली हुई एक लोकसभा और पांच विधानसभा सीटों पर  5 दिसंबर को मतदान होगा और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
आपको बता दें हिमाचल प्रदेश और गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव होने जा रहे है। हिमाचल में एक चरण में  और गुजरात में दो चरणों में चुनाव होना है। दोनों ही राज्यों के चुनावी परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे। 
 

Created On :   5 Nov 2022 8:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story