Maharashtra Politics: 'झूठ कहा, झूठ का बोलबाला इतने बड़े पैमाने...' प्रकाश आंबेडकर ने फडणवीस सरकार को आरक्षण मुद्दे पर घेरा

- फडणवीस सरकार ने मराठा आरक्षण पर दिया फैसला
- सरकारी आदेश जजमेंट मराठा आरक्षण के खिलाफ
- सब मराठाओं को कुनबी मानना है गलत
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने मराठा आरक्षण पर फैसला आ गया है। इसके बाद अब ओबीसी राजनीति हो गई हैं। इसी बीच वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने इस मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समुदाय को अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस लड़ाई में कोई नेता आए या न आए उन्हें किसी परवाह किए बगैर सड़कों पर उतरना चाहिए। ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें जो अधिकार मिले हैं वह खो सकते हैं।
मराठा नेताओं को किया गुमराह
प्रकाश आंबेडकर ने कहा, "महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार है। मराठा नेताओं को गुमराह कर दिया। उनसे झूठ कहा, झूठ का बोलबाला इतने बड़े पैमाने पर उन्होंने फैला दिया कि लोगों को लग रहा है कि उनको आरक्षण मिल गया। लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट का एक फैसला है कि सब मराठाओं को कुनबी मानना गलत है, ये हो नहीं सकता।
"पार्टी प्रमुख ने कहा कि राज्य सरकार ने जो आदेश निकाला है, उसमें कहा गया है कि सभी मराठा कुनबी समुदाय में आते हैं। ऐसे में यह सरकारी आदेश इस जजमेंट के खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा कि इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने भी मान्य किया था। अब बीजेपी मराठा समुदाय से झूठ बोल रही है और लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। इस वजह से ओबीसी वर्ग को अपना आंदोलन जारी रखना चाहिए।
मराठों के हक का आरक्षण
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की भूमिका रही है कि मराठों के हक के आरक्षण का कोटा दिया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि ओबीसी का आरक्षण, उनके पास रहना चाहिए। इसके साथ ही कहा कि मराठों को अलग से आरक्षण सरकार ने देना चाहिए।
गौरतलब है कि मनोज जरांगे ने मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने के लिए मुद्दा उठाया था। इसके बाद फडणवीस सरकार ने बीती 2 सितंबर को ज्यादातर मांगे मान ली गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पांच दिवसीय भूख हड़ताल को वापस ले ली थी। सरकार ने उनको आरक्षण देने के लिए कुनबी (ओबीसी) जाति प्रमाण पत्र जारी किए थे। इसके लिए एक आदेश जारी किया गया था।
Created On :   5 Sept 2025 1:35 AM IST