Sanjay Raut News: पीएम मोदी के मणिपुर दौरे पर संजय राउत की तीखी प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'जल्द जाएंगे पीएम पद से'

- पीएम मोदी जा सकते हैं मणिपुर दौरे पर
- दौरे को लेकर संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया
- संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर जमकर निशाना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने मणिपुर का दौरा करने जा सकते हैं। मणिपुर में हुई हिंसा के बाद ये पीएम मोदी का पहला दौरा होगा। इसको लेकर ही शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने टिप्पणी दी है। उनका कहना है कि, जब मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा था, तब जाने की हिम्मत नहीं की और अब जा रहे हैं। अब पीएम मोदी जल्द ही अपने पद से हटने वाले हैं। अब उनके जाने का समय हो गया है, तो वहां पर्यटन जमा करने जा रहे हैं।
मणिपुर हिंसा पर विपक्ष का निशाना
मणिपुर में हुई हिंसा के बाद से ही विपक्षियों के निशाने पर ये मामला है। संसद में अक्सर मणिपुर हिंसा की बात होती है और पीएम मोदी को अक्सर निशाने पर लिया जाता है, कि उनके पास समय नहीं है।
मणिपुर कब जाएंगे पीएम मोदी?
आइजोल के अधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी मिजोरम का दौरा करने के बाद 13 सितंबर को मणिपुर जाएंगे। वहां पर रेलवे की एक परियोजना का उद्घाटन करेंगे। वहीं, नई दिल्ली या इंफाल से इस यात्रा की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कब हुई थी मणिपुर में हिंसा?
बता दें, साल 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़की थी, जिसके बाद से पीएम मोदी पहली बार मणिपुर दौरे पर जाएंगे। राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच ही संघर्ष में 260 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। हजारों लोगों के घर तबाह हो गए थे।
Created On :   5 Sept 2025 5:49 PM IST