केरल कांग्रेस की विवादित पोस्ट पर विवादित बयान: लोकतंत्र लोकलाज के सहारे चलता है, लोकतंत्र मर्यादा का सम्मान करने से चलता- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

लोकतंत्र लोकलाज के सहारे चलता है, लोकतंत्र मर्यादा का सम्मान करने से चलता- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
  • केरल कांग्रेस की विवादित ट्वीट पोस्ट से बिहार की राजनीति में हलचल
  • कांग्रेस ने हमेशा से बिहारियों को बदनाम करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी -चिराग पासवान
  • बिहार और बिहारियों की अस्मिता पर प्रहार -रविशंकर प्रसाद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल कांग्रेस के 'बी फॉर बीड़ी और बी फॉर बिहार...' ट्वीट (जो अब डिलीट हो गया है) पर कहा, लोकतंत्र लोकलाज के सहारे चलता है, लोकतंत्र मर्यादा का सम्मान करने से चलता है, अपने ऊपर नियंत्रण रखने से चलता है। अगर सत्ता की इच्छा ऐसी है कि वह स्वच्छंद हो गई और हम किसी मर्यादा का सम्मान ही नहीं करेंगे तो जनता उसका संज्ञान लेगी और मैं मानता हूं कि भारत की जनता लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देगी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केरल कांग्रेस के विवादित ट्वीट वाले मामले को लेकर कहा, "ये केरल कांग्रेस की ही सोच नहीं है ये कांग्रेस पार्टी की ही सोच है। इन्होंने हमेशा से बिहारियों को बदनाम करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। इनके राष्ट्रीय नेताओं ने बिहारियों को ऐसी-ऐसी बाते कही हैं। कांग्रेस की सोच बिहारियों के खिलाफ वाली रही है। बीड़ी से आप बिहारियों की तुलना कर रहे हैं मतलब आप इससे ज्यादा अपमान बिहारियों का कर नहीं सकते हैं। कांग्रेस को ये जवाब देने की जरूरत है कि भाषा की मर्यादा को अपने राजनीतिक लाभ के लिए किस स्तर तक गिराएंगे।

बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस के बी वाले विवादित ट्वीट पोस्ट को लेकर कहा बिहार की तुलना क्या आप बीड़ी से करेंगे? आप कितना गिरेंगे? प्रधानमंत्री की मां का अपमान किया गया, अब तक उस पर क्षमा नहीं मांगी गई है और अब सीधा बिहार और बिहारियों की अस्मिता पर प्रहार किया जा रहा है। राहुल गांधी आप क्या कर रहे हैं?... यह बहुत शर्मनाक है और हम इसकी बहुत भर्त्सना करते हैं... तेजस्वी यादव की इतनी हिम्मत तक नहीं है कि वे कांग्रेस के इस बयान की निंदा करें?... बिहार की जनता इसका जवाब देगी

Created On :   5 Sept 2025 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story