कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत का दिल्ली दौरा, सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात

Chief Minister Gehlot will visit Delhi for the post of Congress President, will meet Sonia Gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत का दिल्ली दौरा, सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात
अध्यक्ष की रेस कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत का दिल्ली दौरा, सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात
हाईलाइट
  • तीन दिन बाद दिल्ली से वापसी

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की देर रात तक कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक चली। बैठक के बाद सीएम गहलोत के दिल्ली जाने के संकेत मिल रहे है। सभंवतया सीएम गहलोत आज दिल्ली पहुंचकर सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते है। सीएम गहलोत तीन दिन बाद दिल्ली से वापस आएंगे। इन संकेतों को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनावों से जोड़ कर देख रहे है। हालांकि सीएम गहलोत कई मौके पर कह चुके है कि पहले वो राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के इच्छुक है, मुख्यमंत्री पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए सबसे पहले राहुल गांधी से आग्रह करने के लिए कोच्चि जाएंगे। गहलोत ने कहा राहुल को भी मनाएंगे लेकिन मेरा फैसला पार्टी आलाकमान करेगा।  बैठक में गहलोत ने विधायकों को विधानसभा सत्र के बारे में  भी निर्देश दिए।

गहलोत सरकार में शामिल एक कैबिनेट मंंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार देर रात सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई। सीएम ने कहा यदि वे पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ते है तो सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया जाएगा।

आपको बता दें  कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर को समाप्त होगी।  नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है, एक से अधिक दावेदार हुए तो चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और नतीजे 19 अक्टूबर घोषित किए जाएंगे। 

 

Created On :   21 Sep 2022 2:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story