भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 75 की उम्र में इस गाने पर जमकर थिरके कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 75 की उम्र में इस गाने पर जमकर थिरके कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
भारत जोड़ो पदयात्रा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 75 की उम्र में इस गाने पर जमकर थिरके कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हाईलाइट
  • बेटे ने बताया पिता की फिटनेस का राज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिग्विजय सिंह को ब्रह्मास्त्र मूवी के रोमांटिक गाने केसरिया तेरा इश्क है पिया गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं वे शोले मूवी के गाने ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे पर भी खूब थिरके। दरअसल, दिग्विजय सिंह इन दिनों राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्रा कर रहे हैं। यात्रा मध्य प्रदेश के करीब पहुंच गई है। महाराष्ट्र व मप्र बॉर्डर पर यात्रा को दो दिन के लिए रोक दिया गया है। उसके पीछे की वजह है कि राहुल गांधी गुजरात चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो चुके हैं। इसी बीच ब्रेक मिलते ही दिग्विजय सिंह साथी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ गाने पर थिरकने से अपने आपको नहीं रोक पाए।

बेटे ने बताया क्यों फिट रहते हैं दिग्विजय?

कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के बेटे व राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह ने पिता के फिटनेस का राज खोलते हुए कहा कि वे 24 घंटे सातों दिन काम करने वाले नेता हैं। करीब 75 साल के हो चुके हैं, उनका राजनीतिक जीवन भी 50 साल का हो चुका है लेकिन वह आज भी राघव जी भगवान की कृपा से स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने साढ़े तीन हजार किलोमीटर नर्मदा परिक्रमा की थी और अब फिर वे राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्रा कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि वे रोज सुबह उठकर कम से कम एक घंटा योग करते हैं। वे अनुशासन के साथ योग के कई आसन भी करते हैं फिर करीब 20 मिनट तक पूजा करते हैं। उन्होंने कहा चाहे जितना भी व्यस्तता क्यों न हो, भले वो रात को दो-तीन बजे लौटें, लेकिन सुबह जैसे ही उठते हैं तो अपने रूटीन के अनुसार योगा, ध्यान और पूजा पाठ करते हैं।

इस वजह से एंट्री की तारीख बदली

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को प्रवेश करेगी। हालांकि, पहले राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा  20 नवंबर को आना था। बुधवार को महाराष्ट्र के मालेगांव में मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, अजय सिंह राहुल, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया ने राहुल गांधी के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि मध्यप्रदेश में एंट्री के तुरंत बाद 2 दिन का ब्रेक न किया जाए। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने सुझाव दिया कि एमपी में यात्रा पूरे उत्साह के साथ प्रवेश करे। एंट्री करते ही इसमें 2 दिन का ब्रेक होगा तो कार्यकर्ताओं का उत्साह ठंडे बस्ते में चला जाएगा। इसी को मद्देनजर रखते हुए अब यात्रा 23 नवंबर को सुबह बुरहानपुर के बोरदली गांव से शुरू होगी।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डांस पर कही ये बात

मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के डांस पर ट्वीट किया कि उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा,आपकी धारदार चाल ऐसी ही बनी रहे।

 

Created On :   22 Nov 2022 1:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story