कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा आज मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से शुरू हुई

भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा आज मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से शुरू हुई
हाईलाइट
  • नफरत
  • हिंसा और डर के ख़िलाफ़

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से शुरू हुई। बुरहानपुर में  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि जब हमने यात्रा शुरू की थी तो विपक्ष ने कहा था की हिंदुस्तान 3,600 किमी लंबा है जिसे पैदल नहीं किया जा सकता और इस तिरंगे को श्रीनगर लहराएंगे।यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे नफरत, हिंसा और डर के ख़िलाफ़ है। 

सांसद राहुल गांधी ने इस दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आगे कहा कि इस हिंदुस्तान में 3-4 अरबपतियों के हाथ में सारी इंडस्ट्री हैं। पोर्ट, हवाई अड्डे, सड़कें, टेलीकॉम और रेलवे उनके हाथ में जा रही हैं। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए। यह अन्याय का हिंदुस्तान है।  

Created On :   23 Nov 2022 3:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story