कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 50 महिलाएं शामिल

Congress releases first list of 125 candidates, 50 women included
कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 50 महिलाएं शामिल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 50 महिलाएं शामिल
हाईलाइट
  • हक से लड़ने वालों को कांग्रेस देगी मौका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें 50 महिलाएं शामिल हैं।

महिलाओं को विविध पृष्ठभूमि से चुना गया है। इनमें उन्नाव रेप सर्वाइवर की मां पूनम पांडे भी शामिल है। साथ ही पत्रकार निदा अहमद और लखनऊ के सामाजिक कार्यकर्ता सदफ जफर का भी नाम सूची में शामिल हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले घोषणा की थी कि 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जाएगा।

प्रियंका ने कहा, हम उन लोगों को मौका देना चाहते थे, जो अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, इसलिए असली लोगों को उनके हक के लिए लड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिए जाने की जरूरत है।

 

(आईएएनएस)

Created On :   13 Jan 2022 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story