सिद्धू के साथ दिखा टीम इंडिया का 'सरदार', कांग्रेस में शामिल हो लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!

Cricketer: Harbhajan Singh can go with Congress?
सिद्धू के साथ दिखा टीम इंडिया का 'सरदार', कांग्रेस में शामिल हो लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!
कांग्रेस में नया 'सरदार' सिद्धू के साथ दिखा टीम इंडिया का 'सरदार', कांग्रेस में शामिल हो लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!

डिजिटल डेस्क चंडीगढ़। पंजाब मे होने वाले चुनाव के पहले ही यहां का राजनैतिक पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। दरअसल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीटर अकाउंट पर क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, " ये तस्वीर संभावनाओं से भरी हुई है."

इस तस्वीर के आने के बाद से ही यह कयास लगाये जाने लगे है कि  क्रिकेटर हरभजन सिंह जल्द ही कांग्रेस मे शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कुछ दिनों पहले हरभजन सिंह के बीजेपी में शामिल होने की ख़बरें सामने आई थी लेकिन हरभजन सिंह ने इस बात को "फेक न्यूज" कहकर एक ट्वीट कर खारिज कर दिया था। 

आपको बता दें सूत्रों के अनुसार आने वाले विधानसभा चुनाव में जालंधर के किसी विधानसभा क्षेत्र से हरभजन सिंह को चुनाव मैदान में कांग्रेस से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। और इस बात को लेकर हरभजन सिंह से बातचीत की जा रही है।

क्रिकेट की पारी

क्रिकेटर हरभजन सिंह भारतीय टीम के सफलतम  स्पिन गेंदबाज रहें हैं और टेस्ट मैचों में ऑफ-स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर खिलाडी हैं। इनका पूरा नाम हरभजन सिंह प्लाहा हैं।लेकिन इन्हें इनके फैंस भज्जी और टर्बनेटर के नाम से बुलाते हैं।  हरभजन सिंह का जन्म जालंधर, पंजाब के एक सिख परिवार में हुआ था। हरभजन सिंह ने अब तक 103 टेस्ट और 236 वनडे मैच खेलें हैं। साथ ही टेस्ट में 417 और वनडे मैच में 269 विकेट लिए हैं।

Created On :   15 Dec 2021 1:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story