क्रोएशिया ने देश में प्रवेश से जुड़े सारे कोरोना प्रतिबंध हटाए

Croatia lifts all corona restrictions related to entry into the country
क्रोएशिया ने देश में प्रवेश से जुड़े सारे कोरोना प्रतिबंध हटाए
कोविड-19 क्रोएशिया ने देश में प्रवेश से जुड़े सारे कोरोना प्रतिबंध हटाए
हाईलाइट
  • क्रोएशिया ने देश में प्रवेश से जुड़े सारे कोरोना प्रतिबंध हटाए

डिजिटल डेस्क, जाग्रेब। दुनिया भर के यात्री अब बिना कोई सíटफिकेट दिखाए या कोरोनावायरस के बारे में कोई स्पष्टीकरण दिए क्रोएशिया में प्रवेश कर सकते हैं। ये जानकारी क्रोएशिया के गृह मंत्रालय ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि इस उपाय से सीमा यातायात के साथ-साथ आगामी पर्यटन सीजन में भी सुधार होने की उम्मीद है।

क्रोएशिया की सरकार ने 9 अप्रैल को कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के चलते लगाए गए लगभग सभी प्रतिबंधों को समाप्त करने की घोषणा की। अभी चिकित्सा और नर्सिग संस्थानों में केवल मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।

इसके अलावा, यूरोपीय संघ (ईयू) देशों के यात्रियों से संबंधित सभी प्रतिबंधात्मक उपायों को भी 9 अप्रैल को हटा लिया गया, जबकि यूरोपीय संघ के बाहर के अन्य देशों के लोगों को एक निगेटिव पीसीआर टेस्ट, वैक्सीनेशन सíटफिकेट या कोरोना रिकवरी फॉर्म दिखाने के लिए बाध्य किया गया था।

बहरहाल, सरकार ने चेतावनी दी है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाना जरूरी है।

आईएएनएस

Created On :   3 May 2022 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story