Delhi Result: भाजपा ने बनाई मुस्लिम प्रत्याशियों से दूरी, आप-कांग्रेस में टक्कर, जानें सीटों का हाल

Delhi election result muslim candidate aap congress bjp okhla matia mahal seelampur mustafabad kirari
Delhi Result: भाजपा ने बनाई मुस्लिम प्रत्याशियों से दूरी, आप-कांग्रेस में टक्कर, जानें सीटों का हाल
Delhi Result: भाजपा ने बनाई मुस्लिम प्रत्याशियों से दूरी, आप-कांग्रेस में टक्कर, जानें सीटों का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतगणना हो रही है। सीएए व एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का असर चुनाव में भी रहा। ऐसे में सबकी नजर छह मुस्लिम बहुल सीटों पर है। ओखला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहीन बाग में पिछले दो महीनें से महिलाएं धरने पर बैठी है। भाजपा ने दिल्ली चुनाव में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को नहीं उतारा है। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव खेला है। 

दिल्ली में 12 फीसदी मुस्लिम मतदाता है। कुल 70 विधानसभा सीटों में से 6 मुस्लिम बहुल है। जिनमें सीलमपुर, ओखला, मुस्तफाबाद, मटिया महल, बल्लीमरान और किराड़ी सीटें शामिल है। इन विधानसभा क्षेत्रों में 50 फीसदी तक मुस्लिम वोटर हैं। आइए जानते हैं सभी 6 सीटों का हाल।

ओखला:
ओखला सीट पर आप के मौजूदा विधायक अमानतुल्ला खान और कांग्रेस के पूर्व विधायक परवेज हाशमी के बीच मुकाबला है। यहां भाजपा ने ब्रह्म सिंह को उतारा है। 

मटिया महल:
मटिया महल सीट से आप ने शोएब इकबाल और कांग्रेस ने एम मिर्जा को उतारा है। बीजेपी से रविंदर गुप्ता मैदान में है। 

बल्लीमरान:
इस सीट से कांग्रेस के हारुन यूसुफ तो वहीं आप से इमरान हसन की किस्मत दांव पर है। भाजपा से लता सोढ़ी मैदान में है।

सीलमपुर:
सीलमपुर सीट से आप के अब्दुल रहमान और कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी मतीन के बीच टक्कर है। इस सीट से भाजपा के कौशल मिश्रा की किस्मत दांव पर है। 

मुस्तफाबाद:
मुस्तफाबाद सीट से आप के हाजी युनूस के सामने कांग्रेस के अली मेंहदी है। यहां से भाजपा ने जगदीश प्रधान को उतारा है। 

किराड़ी:
इस सीट पर कांग्रेस ने सहयोगी आरजेडी के मोहम्मत रियाजुद्दीन को उतारा है। जबकि आप से रितुराज गोविंद व भाजपा से अनिल झा मैदान में हैं। 
 

Created On :   11 Feb 2020 5:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story