नगालैंड के चुनाव में एक नहीं दो महिलाओं ने रचा इतिहास, साठ साल में पहली बार महिला ने जीता विधानसभा चुनाव, विधानसभा पहुंचेंगी दो महिला विधायक

First woman legislator in Nagaland,
नगालैंड के चुनाव में एक नहीं दो महिलाओं ने रचा इतिहास, साठ साल में पहली बार महिला ने जीता विधानसभा चुनाव, विधानसभा पहुंचेंगी दो महिला विधायक
नगालैंड की जनता ने रचा इतिहास नगालैंड के चुनाव में एक नहीं दो महिलाओं ने रचा इतिहास, साठ साल में पहली बार महिला ने जीता विधानसभा चुनाव, विधानसभा पहुंचेंगी दो महिला विधायक

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। इस वक्त पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में वोटों की गिनती जारी है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि नगालैंड की जनता ने इस बार के चुनाव में इतिहास रच दिया है। यहां से पहली बार कोई महिला विधायक राज्य की विधानसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी। बीजेपी की सहयोगी एनडीपीपी पार्टी की उम्मीदवार हेकाली जखालु ने दीमापुर-3 सीट से जीत हासिल की है।

हेकानी जखालु ने दीमापुर-3 सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार एजेतो झिमोमी को 1536 वोटों से शिकस्त दी। साथ ही नगालैंड के पश्चिमी अंगामी सीट से एनडीपीपी की एक और महिला उम्मीदवार सलहौतुओनुओ क्रूस ने अपने प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार केनेजाखो नखरो को 12 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया। नगालैंड की स्थापना 1 दिसम्बर 1963 को भारत के 16वें राज्य के रूप मे हुई थी। यानि तकरीबन 60 साल बाद राज्य को पहली बार महिला विधायक मिली हैं।

60 सीटों पर 4 महिला उम्मीदवार

राज्य में अब तक 14 बार विधानसभा चुनाव हुए है। लेकिन इससे पहले कोई भी महिला विधायक नहीं बनी। लेकिन इस बार के चुनाव में राज्य की जनता ने महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताया। 60 सीटों वाली नगालैंड में इस बार के विधानसभा चुनाव में 183 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें से चार महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनमें हैकानी जखालु, सलहौतुओनुओ क्रूस के अलावा कांग्रेस की ओर से तेनिंग सीट पर रोजी थॉम्पसन मैदान में थी। वहीं बीजेपी की ओर अटोइजू सीट से काहुली सेमा भी विधायक पद के लिए दावेदारी पेश कर रही हैं। 

नगालैंड से अब तक दो सांसद

बता दें कि, नगालैंड की ओर से अब तक दो महिला सांसद सदन में पहुंची है। जिसमें रानों मेसे शाजिया और एस.फांगनोन कोन्याक का नाम शामिल है। खास बात यह है कि ये दोनों महिला संसद के अलग-अलग सदनों में पहुंची हैं। रानों मेसे शाजिया साल 1977 में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर जीत हासिल करके लोकसभा पहुंची थीं। ऐसा करने वाली वह नगालैंड की पहली सांसद थीं या यूं कहे कि वह नगालैंड से बतौर सांसद लोकसभा पहुंचने वाली पहली महिला थीं। वहीं पिछले साल बीजेपी ने नगालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में एस.फांगनोन कोन्याक को नामित किया था, जिसके साथ ही नगालैंड से राजसभा पहुंचने वाली पहली महिला बन गई और राज्य की ओर से संसद पहुंचने वाली दूसरी महिला बन गई। 

राज्य में निर्विरोध उम्मीदवार भी शामिल 

इस बार के चुनाव में एक बार मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व में एनडीपीपी गठबंधन को जीत मिलती हुई दिख दे रही है। 2018 विधानसभा चुनाव में रियो ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था। पिछले चुनाव में गठबंधन ने 30 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार के चुनाव में गठबंधन की टीम 36 सीटों पर आगे चल रही है। मालूम हो कि इस चुनाव में बीजेपी ने 20 सीटों, वहीं एनडीपीपी 40 सीटों पर चुनाव लड़ा है। राज्य में विधानसभा की 59 सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। अकुलुटो सीट पर भाजपा उम्मीदवार काझेतो किनिमी ने निर्विरोध जीत हासिल की है।

Created On :   2 March 2023 11:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story