निधन: नहीं रहे हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राजनीति में लेकर आए पंडित नेहरू

Former Himachal Chief Minister Virbhadra Singh passes away
निधन: नहीं रहे हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राजनीति में लेकर आए पंडित नेहरू
निधन: नहीं रहे हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राजनीति में लेकर आए पंडित नेहरू

डिजिटल डेस्क, शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चुके वीरभद्र सिंह का गुरुवार तड़के निधन हो गया है। वीरभद्र इंदिरा गांधी अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती थे। करीब तीन महीने तक उनका इलाज चला, लेकिन वे 87 साल की उम्र में जिंदगी से जंग हार गए। आईजीएमसीएच के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने कहा कि वीरभद्र सिंह का तड़के 3.40 बजे निधन हो गया। 

वीरभद्र वर्तमान में हिमालच के सोलन जिले के अर्की से विधायक थे। वह दो बार कोविड-19 से महामारी से ठीक हो चुके थे। उन्हें 5 जुलाई को दिल का दौरा पड़ा था और वह आईजीएमसीएच की क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती थे। बाद में सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान रामपुर में होने की संभावना है।

वीरभद्र को पंडित जवाहर लाल नेहरु राजनीति में लेकर आए थे। खुद उन्होंने इस बात का कई बार मंच से जिक्र किया है। उन्हें लोकप्रिय रूप से राजा साब के रूप में जाना जाता था। वह बुशहर की तत्कालीन रियासत में पैदा हुए थे। वीरभद्र सिंह 50 से अधिक वर्षों से सक्रिय राजनीति में थे। अपने हर चुनाव में चाहे वह विधानसभा हो या संसदीय वीरभद्र सिंह ने अकेले ही प्रचार किया और हर दिन 15 से 20 बैठकें कीं। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि उनके निधन से कांग्रेस नेतृत्व के लिए एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। वह नौ बार विधायक और पांच बार सांसद रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। मैं उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

वीरभद्र के निधन पर पीएम मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, श्री वीरभद्र सिंह जी का लंबा राजनीतिक जीवन रहा, उनके पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

वीरभद्र के निधन पर राहुल गांधी ने शोक संवेदना व्यक्त की

 

Created On :   8 July 2021 4:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story