गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव में हारकर भी आम आदमी पार्टी के लिए सामने आई अच्छी खबर 

Good news for Aam Aadmi Party even after losing in Gujarat-Himachal assembly elections
गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव में हारकर भी आम आदमी पार्टी के लिए सामने आई अच्छी खबर 
आप को मिलेगा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा  गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव में हारकर भी आम आदमी पार्टी के लिए सामने आई अच्छी खबर 

डिजिटल डेस्क,दिल्ली।अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में जोरदार तरीके से जीत दर्ज की है। एक दिन पहले ही आप के कार्यकर्ताओं  ने दिल्ली में जश्म मनाया था। आज हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजे बता रहे हैं कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में कमाल नहीं कर पाई लेकिन गुजरात में 4 सीट जीतते हुए दिखाई दे रही है। आप आदमी पार्टी को भले ही उम्मीद के मुताबिक सीट नहीं मिली लेकिन गुजरात में मिले वोटों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है। इस तरह अब देश में राष्ट्रीय दलों की संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी। 

 
गुजरात में आप को कितना वोट  

गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करीब 13 फीसदी वोट मिले हैं अगर इन प्रतिशत को संख्या के लिहाज से देखें तो गुजरात के करीब 41 लाख लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी गुजरात में एक क्षैत्रीय पार्टी के साथ ही राष्ट्रीय पार्टी भी बन गई है। हालांकि, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने का ऐलान चुनाव आयोग के द्वारा ही किया जाएगा।  

किसे मिलता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा 
किसी भी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए कई शर्तों को पूरा करना होता है।

1. कोई भी पार्टी अगर चार राज्यों में क्षैत्रीय दल का दर्जा प्राप्त कर लेती है तो उस पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिल जाता है। 

2. किसी भी पार्टी को चार लोकसभा सीटों के अलावा संसदीय या विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में 6 फीसदी वोट मिल जाते हैं तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है। 

3. अगर कोई भी पार्टी तीन राज्यों को मिलाकर लोकसभा की तीन फीसदी सीटें जीत जाती है तो  उसे राष्ट्रीय दल का दर्जी मिल जाता है। 

4 कोई भी पार्टी ऊपर बताई गई तीन शर्तों में से कोई एक शर्त भी पूरी करती है तो उसको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।  

देश में कितनी राष्ट्रीय पार्टियां 

चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, सीपीआईएम और एनपीपी राष्ट्रीय पार्टियां है। एनपीपी को 2019 में में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। आम आदमी पार्टी पहले से ही दिल्ली, पंजाब, और गोवा में क्षैत्रीय दल का दर्जा प्राप्त कर चुकी है। बता दें आम आदमी पार्टी को गोवा में पिछले विधानसभा चुनावों में 6.8 फीसदी वोट मिल चुके हैं। 


 

Created On :   8 Dec 2022 12:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story