सर्वे में पूर्वांचल की जनता का बदला मूड, ये पार्टी मार सकती है बाजी, सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

In the survey, the mood of the people of Purvanchal changed, this party is beating
सर्वे में पूर्वांचल की जनता का बदला मूड, ये पार्टी मार सकती है बाजी, सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 सर्वे में पूर्वांचल की जनता का बदला मूड, ये पार्टी मार सकती है बाजी, सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के वोटिंग की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे सियासी गरमी बढ़ती जा रही है। सभी राजनीतिक दल सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इन सभी के बीच पूर्वांचल की सियासत को लेकर कई सर्वे सामने आ चुके हैं। जिनमें अलग-अलग नतीजें दिख रहे हैं। इसी कड़ी में एबीपी सी-वोटर सर्वे ने पूर्वांचल की जनता का मिजाज जानने की कोशिश की है। सर्वे में जनता से पूर्वांचल की सियासी बयार किधर बह रही है, जानने का प्रयास किया गया है। आज हम पूर्वांचल की चुनावी माहौल पर चार अलग-अगल सर्वे के नतीजे एक साथ बताने जा रहे है, जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये हैं। 

एबीपी सी-वोटर का सर्वे 

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी सी-वोटर सर्वे में पूर्वांचल की कुल 130 सीटों में से बीजेपी को ज्यादा फायदा मिलता दिख रहा है। पूर्वांचल में बीजेपी सबसे आगे दिखती नजर आ रही है। सपा को 48-52 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं बसपा को 5-7 सीटों ही संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस को 1-3 सीट ही मिलने की संभावना है। सर्वे के मुताबिक पूर्वांचल में बीजेपी और सपा की जबरदस्त टक्कर होने की संभावना है। 

  • BJP+ - 66-70
  • SP+ - 48-52
  • BSP - 5-7
  • कांग्रेस - 1-3
  • अन्य- 3-5

डीबी लाइव का सर्वे

पूर्वांचल को लेकर किए गए सर्वे में डीबी लाइव तो कुछ अगल ही कहानी बयां कर रहा है। डीबी लाइव के मुताबिक पूर्वांचल में सबसे ज्यादा सीटें अखिलेश को मिलती दिख रही है। हालांकि इस सर्वे में कुल 167 सीटों को शामिल किया गया है। इस सर्वे में सपा पूर्वांचल में सबसे आगे बढ़ती नजर आ रही है। 

  • बीजेपी- 67-69
  • एसपी-  88-90
  • बीएसपी - 2-4
  • कांग्रेस- 4-6
  • अन्य  - 1-3

इंडिया टीवी का सर्वे

इंडिया टीवी ने पूर्वांचल की कुल 124 सीटों के नतीजे बताए हैं। इस सर्वे में अगर बात करें तो बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि सपा बीजेपी को टक्कर देती दिख रही है। 

  • बीजेपी+- 66
  • एसपी+- 51
  • बीएसपी-2
  • कांग्रेस -3
  • अन्य-3

जी न्यूज का सर्वे

जी न्यूज के सर्वे के मुताबिक पूर्वांचल में बीजेपी को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। इस सर्वे के मुताबिक 102 सीटों में से 53 से 60 सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं। जबकि सपा के खाते में 39 से 45 सीटें जाती दिख रही हैं। बसपा के खाते में 2 से 5 सीटें, कांग्रेस के खाते में 1 से 2 सीटें जबकि अन्य के खाते में 1 से 2 सीट जा सकती है। 

  • बीजेपी +-  53-59
  • एसपी +-   39-45
  • बीएसपी-  2-5
  • कांग्रेस -  1-2
  • अन्य - 1-3
     

Created On :   24 Jan 2022 5:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story