ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 29 सितंबर से

Monsoon session of Odisha Legislative Assembly from 29 September
ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 29 सितंबर से
ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 29 सितंबर से
हाईलाइट
  • ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 29 सितंबर से

भुवनेश्वर, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र 29 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरा खयाल रखा जाएगा।

राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 7 अक्टूबर तक चलेगा।

इस दौरान 8 बैठकें आयोजित की जाएंगी। रविवार को भी सत्र चलेगा।

दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन कोई बैठक आयोजित नहीं की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो ने कहा कि सभी विधायक और दूसरे स्टाफ के लिए कोरोना का टेस्ट कराना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सीनियर विधायक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मानसून सत्र में शामिल हो सकते हैं।

एसकेपी

Created On :   15 Sep 2020 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story