पंजाब के लिए ये शख्स है अरविंद केजरीवाल की पहली पसंद, पर कैसे बना पाएंगे सीएम?

आप को मिला सीएम फेस! पंजाब के लिए ये शख्स है अरविंद केजरीवाल की पहली पसंद, पर कैसे बना पाएंगे सीएम?

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में आप यानि कि आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा कौन होगा। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इसका जवाब अब तक नहीं दिया है। पर ये माना जा रहा है कि केजरीवाल की नजरें नवजोत सिंह सिद्धू पर टिकी हैं। जिन्हें वो आप की ओर से सीएम पद का ऑफर दे सकते हैं। या सही ये ऑफर देने के सही वक्त के इंतजार में हैं।
सिद्धू ही क्यों?
 सिद्धू बहुत से बातों के कारण अरविंद केजरीवाल की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं। सिद्धू लगातार आम आदमियों के मुद्दे उठाते रहे हैं। पंजाब में उनके लोकप्रिय होने की यही सबसे बड़ी वजह भी है। पंजाब में ड्रग्स का मामला हो या बेदअबी मामला सिद्धू इन सभी मामलों में इतने मुखर हैं कि अपनी ही पार्टी को नहीं बख्शते। इन मामलों पर बात न बनती देख सिद्धू ने बहुत पहले ही मंत्रीपद से ही इस्तीफा दे दिया था। हालांकि पद की महत्वकांक्षा अब भी खत्म नहीं हुई है। जिसका लाभ उठाने की कोशिश में हो सकते हैं केजरीवाल।
अपनी जिद और दांव पेंचों के चलते सिद्धू , कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटवाने में तो कामयाब रहे। लेकिन आलाकमान ने उन्हें कुर्सी नहीं सौंपी। उनके विश्वासपात्र चरणजीत सिंह चन्नी को कुर्सी पर बिठा दिया। इसके बाद भी सिद्धू खामोश नहीं रहे। चन्नी के सीएम और खुद के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद भी सिद्धू के पुराने तेवर बरकरार हैं। जिसे देखते हुए लगता है कि वे जल्द कांग्रेस के बाहर विकल्प तलाश सकते हैं।

मान से नाराज
दूसरी तरफ केजरीवाल पंजाब के सांसद भगवंत मान से नाराज बताए जा रहे हैं। मान के बारे में उनका मानना है कि वो खुद को सीएम फेस प्रोजेक्ट करने का दबाव बना रहे हैं। जिसकी वजह से केजरीवाल नाराज हैं। वैसे भी सिद्धू और मान का कोई मुकाबला नहीं है। इसलिए भी केजरीवाल मान से ज्यादा तरजीह सिद्धू को देने के मूड में हैं। 

 

Created On :   25 Nov 2021 11:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story