राजनीति: जल्द नई सियासी पारी शुरू कर सकते हैं नवजोत सिद्धू, मिला सीएम पद का ऑफर

Navjot singh sidhu may start new political innings shiromani akali dal taksali gave offer of cm post
राजनीति: जल्द नई सियासी पारी शुरू कर सकते हैं नवजोत सिद्धू, मिला सीएम पद का ऑफर
राजनीति: जल्द नई सियासी पारी शुरू कर सकते हैं नवजोत सिद्धू, मिला सीएम पद का ऑफर

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू जल्द नई राजनीति पारी शुरू कर सकते हैं। शिरोमणि अकाली से अलग हुए नेताओं के नए दल शिरोमणि अकाली (टकसाली) पार्टी ने नवजोत को ऑफर किया है। टकसाली, सिद्धू को अपनी पार्टी में लाना चाहती है। टकसाली नेताओं का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू हमारा नेतृत्व करें, हम उन्हें मुख्यमंत्री बनाएंगे। 

शिअद टकसाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि सिख संस्थाओं को बादलों से आजाद करवाना है। ऐसे में नवजोत जैसे नेता को पार्टी में लाने और उनकी अगुवाई पार्टी में जान आएगी। हैरान करने वाली बात है कि एक तरफ टकसाली नेता अकाली परंपराओं को जीवत करने बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की अगुवाई का न्यौता भी दे रहे हैं। जिनका अकाली परंपराओं से कोई नाता नहीं है। पूर्व सांसद रतन सिंह अजनाला सिद्धू से संपर्क कर रहे हैं। अगर वह तैयार हो जाते हैं, तो टकसाली उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएगी। 

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने टकसाली पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि टकसाली नेताओं को अपनी पार्टी का नाम बदलकर ठोको ताली दल रख लेना चाहिए। चीमा ने कहा कि जिस नेता को कांग्रेस घर पर बैठाने को मजबूर है। उसपर टकसालियों ने भरोसा जताया है। 

Created On :   22 Jan 2020 5:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story