कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

Nomination process for the post of Congress President started from today
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया
नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया
हाईलाइट
  • गैर गांधी होगा नया अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंबी जद्दोजहद और खींचतान के बाद आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। राहुल गांधी के मना करने के बाद करीब 24 साल बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से हटकर नया अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है। क्योंकि  इस बार के चुनाव में गांधी परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है।

सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से और राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्तता के चलते अध्यक्ष चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। वहीं लंबे समय से पार्टी के भीतर भी गैर गाँधी को अध्यक्ष बनाने की  मांग उठ रही थी। 

वैसे तो अध्यक्ष के लिए कई नामों की चर्चा चल रही है लेकिन दो चेहरें इनमें से अहम माने जा रहे है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के चुनाव लड़ने से ये मुकाबला रोचक होता जा रहा है। हालांकि अशोक गहलोत की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है।

नामांकन की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो गई है जो 30 सितंबर तक चलेगी। माना जारहाहै कि दो- चार दिन में ये स्थिति और साफ हो जाएगी। हालफिलहाल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  का पलड़ा सबसे ज्यादा भारी बताया जा रहा है। सुनने में आ रहा है कि मनीष तिवारी भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं।

अब नया कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी डेलीगेट्स के वोटिंग से तय होगा। वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी, जबकि चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित होगे। 

Created On :   24 Sep 2022 5:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story