जोर पकड़ रहा छठे चरण का प्रचार, तीन मार्च को पहली बार मैदान में उतरे सीएम योगी के भाग्य का फैसला

जोर पकड़ रहा छठे चरण का प्रचार, तीन मार्च को पहली बार मैदान में उतरे सीएम योगी के भाग्य का फैसला
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जोर पकड़ रहा छठे चरण का प्रचार, तीन मार्च को पहली बार मैदान में उतरे सीएम योगी के भाग्य का फैसला
हाईलाइट
  • 2017 के चुनाव में इन 57 सीटों में से 46 सीटें भाजपा के कब्जे में थी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान तीन मार्च को होगा, प्रचार में हर पार्टी ने अपना पूरा दमखम लगाया हुआ है। छठे चरण के लिए वोट बुधवार 3 मार्च को डाले जाएंगे।  चुनाव में अब महज 2 चरण बाकी हैं। इस चरण में 57 सीटों के लिए 676 प्रत्याशी सियासी रण में उतरे हैं। 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित। इस चरण  में  गोरखपुर बेहद चर्चित सीटों में से गिनी जा रही हैं।  गोरखपुर से  खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी मैदान में ताल ठोंकी हैं। 

छठे चरण में तुलसीपुर, गोरखपुर ग्रामीण व पडरौना सीट से 15 उम्मीदवार हैं, वहीं सलेमपुर में सबसे कम 7 प्रत्याशी हैं।   इस चरण में  दस जिले अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया शामिल है। 

सभी राजनैतिक दल चुनाव प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इस फेज का प्रचार मंगलवार शाम को समाप्त हो जाएंगे। नए नए पैंतरों से  नेता जनता को लुभा रहे है, और अपनी पार्टी के पक्ष में वोट मांग रहे है।

2017 के चुनाव में इन 57 सीटों में से 46 सीटें भाजपा और दो सीटें उसके सहयोगी दलों अपना दल और सुभासपा ने जीती थीं। तब सुभासपा और भाजपा का गठबंधन था। इस बार सुभासपा और समाजवादी पार्टी का गठबंधन है। वहीं सपा के हाथ 2, बसपा के नाम 5 और कांग्रेस को  मात्र एक सीट मिली  थी। 

छठे चरण की विधानसभा सीटें 
कटेहरी, टांडा, आलापुर , जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला, बलरामपुर , शोहरतगढ़, कपिलवस्तु , बांसी, इटवा, डुमरियागंज, हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा , मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा, फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज, पनियरा, कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी, चौरी-चौरा, बांसगांव, चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला, रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर, बरहज, बेल्थरा रोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह व बैरिया।

गोरखपुर शहर विस क्षेत्र सं. 322
भाजपा - योगी आदित्यनाथ
सपा - सुभावती शुक्ला
बसपा - ख्वाजा शमशुद्दीन
कांग्रेस - चेतना पांडेय

गोरखपुर ग्रामीण विस क्षेत्र सं. 323
भाजपा - बिपिन सिंह
सपा - विजय बहादुर यादव
बसपा - दारा सिंह निषाद
कांग्रेस - देवेंद्र निषाद

चुनावी मुद्दे-
1.परिवारवाद
2.जातिवाद
3.बेरोजगारी

Created On :   28 Feb 2022 11:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story