पंजाब में अब आम आदमी का शासन, भगवंत मान बनेंगे अगले सीएम

Punjab election results 2022 live updates: punjab vidhan sabha chunav result counting
पंजाब में अब आम आदमी का शासन, भगवंत मान बनेंगे अगले सीएम
पंजाब चुनाव परिणाम 2022 लाइव अपडेट पंजाब में अब आम आदमी का शासन, भगवंत मान बनेंगे अगले सीएम

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। देश के पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों की मतगणना आज (10 मार्च 2022, गुरुवार) शुरू गई है और नतीजे सामने आने लगे हैं। बात करें पंजाब की तो यहां 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। हालांकि पंजाब में इस बार पिछले 15 साल में सबसे कम वोटिंग हुई है। फिलहाल, भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा शिरोमणि अकाली दल और पंजाब लोक कांग्रेस पर निगाहें टिकी हुई हैं। परिणाम आने के बाद पता चल जाएगा कि जनता ने किसे अपना मुख्यमंत्री चुना है।

आपको बता दें कि, पंजाब  विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस ने सीएम चेहरे के रूप में चरणजीत सिंह चन्‍नी को उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी के मुख्‍यमंत्री प्रत्‍याशी भगवंत मान हैं। यहां देखें लाइव अपडेट...

इतने वोटों से हारे चन्नी
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर (37,558 वोटों से) और चमकौर साहिब (7942 वोटों से) हार गए।

ये भी हारे
आप की जीवन ज्योत कौर ने अमृतसर पूर्व में नवजोत सिद्धू, बिक्रम मजीठिया को हराया।

कांग्रेस पांचों राज्य हारी
कांग्रेस नेता आरएस सुरजेवाला ने कहा है कि, 5 राज्यों के नतीजे कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों के विपरीत आए हैं। हम मानते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में नाकाम रहे। सोनिया गांधी ने परिणामों का आत्मनिरीक्षण करने के लिए जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने का फैसला किया है।

सिसोदिया बोले वादे के मुताबिक काम होगा
आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, पंजाब के लोगों की जरूरतों और केजरीवाल जी के वादे के मुताबिक काम किया जाएगा। हमने पंजाब में सरकार बनाई है, गोवा में भी शानदार एंट्री मिली है, वो भी पहले प्रयास में। 

राहुल ने हार स्वीकार की
सभी पांच राज्यों की हार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "विनम्रता से लोगों के फैसले को स्वीकार करें।"

केजरीवाल ने लाइव बधाई दी
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में जीत के बाद आमजनता को संबोधित किया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लाइव बधाई दी। उन्होंने कहा, देश में ईमानदार राजनीति की नई उम्मीदों की ये शानदार जीत आप सभी को मुबारक हो।

राजभवन में नहीं लेंगे शपथ
संगरूर में आप के भगवंत मान ने कहा कि, वे मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन में नहीं लेंगे बल्कि भगत सिंह के गांव खटकरकलां में लेंगे।  

कैप्टन हारे
पूर्व सीएम और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से 19,873 मतों के अंतर से हार गए।

मंदिर पहुंचे केजरीवाल
पंजाब चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ दिल्ली के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अब तक इनकी हार
पंजा चुनाव में जहां आप पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं भदौर और चमकौर साहिब से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पटियाला से पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह, लहरा से राजिंदर कौर भट्टाल और गोविंद सिंह लोंगोवाल, अमलोह से रणदीप सिंह नाभा, लुधियाना पश्चिम से भारत भूषण, भोलथ से जागीर कौर, अमृतसर मध्य से ओम प्रकाश सोनी हार गए हैं।

सुखबीर ने मानी हार
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं।"

सब हारे मैं जीता
संगरूर में आप के भगवंत मान ने कहा कि पार्टी ने पंजाब में जीत हासिल की है। वहीं बड़े बादल साहिब हारे हैं, सुखबीर (बादल) जलालाबाद से हारे हैं, कैप्टन पटियाला से हारे हैं, सिद्धू और मजीठिया भी हारे हैं, चन्नी दोनों सीटों पर हारे हैं।

मान को मां ने लगाया गले
आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान और उनकी मां हरपाल कौर ने संगरूर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन करते हुए एक भावनात्मक क्षण साझा किया। इस दौरान मान ने समर्थकों पर फूलों की बारिश की।

मान ने किया कार्यकर्ताओं का स्वागत
आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान संगरूर में अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार मान धूरी से 55,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

चन्नी दोनों सीटों से हारे
पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीट भदौर और चमकौर साहिब   से चुनाव हार गए हैं। आपको बता दें कि, चमकौर साहिब सीट पर चन्नी 2007 से लगातार जीत हासिल कर रहे थे।

कैप्टन ने दिया बयान
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, "मैं पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। पंजाबियों ने सांप्रदायिक और जातिगत रेखाओं से ऊपर उठकर और मतदान करके पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है।"

चन्नी भी रह गए पीछे
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर (22,843 वोटों से) और चमकौर साहिब (2671 वोटों से) से चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार पीछे चल रहे हैं।

सिद्धू ने बधाई दी
पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर आप पार्टी को बधाई दी है। सिद्धू ने लिखा, "जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है... पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें... आप को बधाई!!!" 

सुखबीर भी पीछे
जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल 10,526 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

कैप्टन अब भी पीछे
पटियाला सीट से आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली आगे है। वहीं  पंजाब लोक कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं।

केजरीवाल ने दी बधाई
दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया। इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत बहुत बधाई (इस क्रांति के लिए पंजाब के लोगों को बधाई)।

शिरोमणि अकाली दल पीछे
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल पंजाब की लंबी सीट से पीछे चल रहे हैं।

उड़ता नहीं उठता पंजाब
राघव ने कहा कि, पंजाब अब से "उड़ता पंजाब" के नाम से नहीं जाना जाएगा, "उठता पंजाब" के नाम से जाना जाएगा। सारा श्रेय आप कार्यकर्ताओं को जाता है, उन्होंने दिन या रात, गर्मी या सर्दी नहीं देखी, और पार्टी के लिए काम करना जारी रखा।  

केजरी और मान की जोड़ी
आप पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि, पंजाब ने साबित कर दिया है कि उसे अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी पसंद है, और किसी पार्टी की जोड़ी नहीं... अन्य सभी पार्टियों ने हमें बदनाम करने की कोशिश की और केजरीवाल जी को आतंकवादी कहा, लेकिन जनता ने साबित कर दिया कि वह एक "शिक्षक-वादी" हैं।

आप के कार्यकर्ताओं में उत्साह
पार्टी के पंजाब चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत के साथ आप के उत्साही कार्यकर्ता और समर्थक नाच-गाकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मना रहे हैं। देखें चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली और नागपुर की कुछ तस्वीरें।

पंजाब में केजरीवाल शासन
आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, पंजाब ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को मौका दिया है,आज पूरे देश में ये स्पष्ट हो गया है कि लोग सोचते हैं कि अगर केजरीवाल होंगे तो ईमानदारी से व्यापार, रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा मिल सकती है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब, भगत सिंह का सपना आज पूरा हुआ है, ये रास्ता अब धीरे-धीरे अब पूरे देश में जाएगा, पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है।

कांग्रेस ने मानी हार
कांग्रेस के महा मंत्री और नेता सतेज पाटिल ने कहा कि, हमें उम्मीद थी कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन हमें जरूरी संख्या नहीं मिली। हमें इसके बारे में आत्मनिरीक्षण करना होगा। 

केजरीवाल के रूप में बच्चा
आप समर्थक का एक बच्चा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रूप में तैयार हुआ। वह पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाते हुए सीएम भगवंत मान बन गया।

जीवन ज्योत कौर आगे
अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आप की जीवन ज्योत कौर आगे चल रही हैं वहीं कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद के बिक्रम मजीठिया पीछे चल रहे हैं।

मान के घर पर जश्न
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसको देखते हुए आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास पर जश्न देखने को मिल रहा है। मान अपनी सीट धूरी से आगे चल रहे हैं।

आप आगे बाकी सब पीछे
शुरुआती रुझानों में आप पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं सीएम चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू पीछे हैं।

कैप्टन रह गए पीछे
पंजाब लोक कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं।

आप 59 के पार
पंजाब के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में 59 के बहुमत को पार कर गई है। चुनाव आयोग के अनुसार #PunjabElections की गिनती के रूप में 64 सीटों पर आगे चल रही है।

आम आदमी पार्टी 54 सीटों पर आगे
आम आदमी पार्टी (आप) 54 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार #PunjabElections की गिनती जारी है।

आम आदमी की बढ़त
चुनाव आयोग के अनुसार आम आदमी पार्टी 27, शिरोमणि अकाली दल-4, कांग्रेस-3 और अन्य-2 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में तीसरे स्थान पर पीछे हैं।

आप पार्टी आगे
पंजाब के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी-6, शिरोमणि अकाली दल -2, भारतीय जनता पार्टी -1 और अन्य -2.

चन्नी ने पूजा-अर्चना की
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही अपने परिवार के साथ चमकौर साहिब गुरुद्वारा में पूजा-अर्चना की।

शिरोमणि अकाली दल आगे
चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में, शिरोमणि अकाली दल पंजाब के मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में आगे है।

चुनाव अयोग का बयान
चुनाव की गिनजी शुरू हो गई है, इसी बीच चुनाव आयोग का बयान सामने आया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि EVM की सत्यता और पारदर्शिता पर सवाल उठाने का कोई प्रश्न नहीं उठता। EVM 2004 के चुनाव से इस्तेमाल हो रही हैं और 2019 से हमने प्रत्येक मतदान केंद्र पर वीवीपैट की भी व्यवस्था की है। कोई भी मशीन स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर नहीं आ सकती है।

गिनती जारी
गुरदासपुर में मतगणना केंद्र पर पोस्टल बैलेट की गिनती जारी।

तस्वीरें आईं सामने
पंजाब में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। इससे पहले अमृतसर से कुछ तस्वीरें आई हैं।

भगवंत मान ने माथा टेका
आम आदमी पार्टी के  नेता भगवंत मान ने संगरूरी में गुरुद्वारा गुरसागर मस्तुआना साहिब का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संगरूरी में पूजा-अर्चना की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।

चरणजीत सिंह चन्नी गुरुद्वारा पहुंचे
पंजाब में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सुबह रोपड़ के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में पहुंचकर माथा टेका।

भगवंत मान का घर फूलों से सजा
जाब विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के घर को फूलों से सजाया गया है। यहां मिठाई बनना भी शुरू हो गई हैं।

Created On :   10 March 2022 1:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story