लालू के जन्मदिन पर राबड़ी ने दी शुभकामना, तेजस्वी पिता से मिलने रांची गए

Rabri wishes for Lalus birthday, visits Ranchi to meet his stunning father
लालू के जन्मदिन पर राबड़ी ने दी शुभकामना, तेजस्वी पिता से मिलने रांची गए
लालू के जन्मदिन पर राबड़ी ने दी शुभकामना, तेजस्वी पिता से मिलने रांची गए

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद के 73 वें जन्मदिन पर गुरुवार को जहां पार्टी ने 73 हजार गरीब लोगों को खाना खिलाने की घोषणा की है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लालू को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना दी है। लालू के पुत्र तेजस्वी इस मौके पर लालू प्रसाद से मिलने रांची गए हैं। तेजप्रताप यादव ने भी अपने पिता को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लालू यादव को भेजे बधाई संदेश में कहा , आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे। साजिशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था। आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान व अधिकार के लिए यूं ही लड़ते रहें। यही एक परम प्रार्थना है यही एक दिली दुआ है।

इधर, तेजप्रताप अपने पिता को जन्मदिन के मौके पर पटना देवी मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की और आरती में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने पिता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। तेजप्रताप ने अपने संदेश में कहा, जेपी आंदोलन को लीड करने और देश में फासीवाद की चूले हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल कमीशन के हीरो को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मिस यू सो मच पापा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव पिता के जन्मदिन पर उनसे मिलने रांची पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि राजद लालू के जन्मदिन को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मना रही है।

लालू प्रसाद चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे हैं। फि लहाल वे स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं।

Created On :   11 Jun 2020 12:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story