अमेठी में बोले राहुल, हम देश के लिए लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे।

Rahul said in Amethi, we will fight and fight for the country.
अमेठी में बोले राहुल, हम देश के लिए लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अमेठी में बोले राहुल, हम देश के लिए लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आगामी 2022 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस पूरी तरह से सत्ता में वापसी के लिए जुट गई है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के कई हिस्सों में रैलियां कर कांग्रेस के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने में जुटी हैं। आपको बता दें कि इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के अमेठी में पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा भाजपा निर्मित महंगाई के खिलाफ, भाजपाई अत्याचारों के खिलाफ है। आगे उन्होंने कहा कि हम देश बचाने के लिए संघर्ष के मैदान में हैं।

  अमेठी के साथ पुराना रिश्ता है

आपको बता दे कि पदयात्रा के दौरान जुटी भीड़ को देखकर  प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी के साथ एक बहुत पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा कि अमेठी से प्रेम और सच्चाई रिश्ता है, राजनीति का नहीं जज्बात कि रिश्ता है, अमेठी के साथ। धन्यवाद, अमेठी ढे़र सारे प्यार के लिए और भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ इस हुंकार के लिए। बता दें कि अमेठी की पदयात्रा में उमड़ी भीड़ को देखकर राहुल गांधी अभिभूत दिखे, उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता के स्नेह का धन्यवाद, आपने दिखा दियाकि सच और झूठ का फर्क आप समझ गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली लौट रहा हूं लेकिन आपसे दूर ना गया था, ना जाऊंगा।

मंहगाई व बेरोजगारी पर बीजेपी को घेरा

आपको बता दें कि इस पदयात्रा के दौरान कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस वक्क देश महंगाई से जूझ रहा है, बेरोजगारी से युवा त्रस्त हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं, किसान प्रताड़ित हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर कांग्रेस देशवासियों की आवाज बुलंद कर रही है, सड़कों पर लड़ाई लड़ रही है। देश को महंगाई से बचाने के लिए जनता मैदान में है और कांग्रेस पार्टी जनता के संग मिलकर संघर्ष कर रही है। ये संघर्ष जनता को निजात दिलाने तक जारी रहेगा।

  हिंदू और हिंदुत्वादी पर बोले राहुल

आपको बता दें कि राहुल गांधी एक बार फिर हिंदु व हिंदुत्ववादी का मुद्दा उछाला और कहा कि गांधी जी ने कहा था कि हिंदू का रास्ता सत्याग्रह है, जबकि हिंदुत्ववादी का रास्ता सत्याग्रह नहीं है। जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है वो हिंदू है और जो हिंसा फैलाता है वो हो हिंदुत्वादी है। अमेठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज एक तरफ हिंदू हैं, जो सच्चाई की बात करके हैं, दूसरी तरफ हिंदुत्वादी है, वो नफरत की बात करते हैं और सत्ता छीनने के कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने इशारों में मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि हिंदुस्तान में आज हिंदू बनाम हिंदुत्ववादी के बीच में लड़ाई है। 

चीन से भारत से जमीन छीन ली

बता दें कि राहुल गांधी ने  केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि लद्दाख में चीन की सेना ने दिल्ली जितनी जमीन भारत से छीन ली, लेकिन पीएम मोदी ने कुछ नहीं किया और नही कुछ उस पर बोला। इस पर जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि किसी ने जमीन नहीं ली, लेकिन रक्षा मंत्रालय कहता है कि चीन जमीन ली है। 
 

Created On :   18 Dec 2021 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story