राजद सांसद मनोज झा को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं मिली

RJD MP Manoj Jha not allowed to go to Pakistan
राजद सांसद मनोज झा को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं मिली
नहीं मिली मंजूरी राजद सांसद मनोज झा को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं मिली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा को केंद्र सरकार से पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं मिली। मनोज झा एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इसी महीने अटारी-वाघा बॉर्डर से लाहौर जाना चाहते थे। मनोज झा ने खुद इजाजत नहीं मिलने की जानकारी दी।

मनोज झा को पाकिस्तान के लाहौर में मानवाधिकार कार्यकर्ता आसमां जहांगीर की याद में 23 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा में राजनीतिक दलों की भूमिका विषय पर व्याख्यान देने के लिए जाना था। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने उनकी पाकिस्तान यात्रा को राजनीतिक स्वीकृति देने से मना कर दिया है।

मनोज झा ने कहा कि आसमां जहांगीर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली कार्यकर्ता थीं। साल 2018 में उनका निधन हो गया। झा ने बताया कि उन्हें गृह मंत्रालय से विदेश अनुदान (विनियमन) अधिनियम से संबंधित पाकिस्तान जाने की मंजूरी मिली, लेकिन विदेश मंत्रालय ने उन्हें राजनीतिक मंजूरी नहीं दी।

झा ने कहा कि उन्हें भारतीय संसद की ओर से वहां यह बताने का मौका मिलता कि हम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए सड़कों पर और संसद में कैसे लड़ते हैं। उनके अनुसार, उन्हें 20 अक्टूबर को वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाना था और 24 अक्टूबर को भारत वापस आना था।

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   4 Oct 2022 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story