सचिन पायलट ने गहलोत को दी नसीहत, सत्ता के नशे में चूर लोग अपनी जड़ों को भूल जाते हैं 

Sachin Pilot gave advice to Gehlot, people who are intoxicated by power forget their roots
सचिन पायलट ने गहलोत को दी नसीहत, सत्ता के नशे में चूर लोग अपनी जड़ों को भूल जाते हैं 
राजस्थान सियासत में हलचल सचिन पायलट ने गहलोत को दी नसीहत, सत्ता के नशे में चूर लोग अपनी जड़ों को भूल जाते हैं 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट आजकल सुर्खियों में बने हुए हैं। पायलट ने धरना दे कर आलाकमान को तेवर दिखाने काम किया है और साथ ही वह कांग्रेस के लिए चुनौती बन गए हैं। फिलहाल, पायलट झुंझुनू के दौरे पर हैं। यहां वे शाहपुरा खोरी गांव में सीताराम महायज्ञ में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने यहां गहलोत को दी नसीहत भी दे डाली। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग सत्ता और धन के चलते अपनी जड़ों को भूल जाते हैं। सत्ता और धन हमेशा नहीं रहता। हमें अपनी जड़ों से जुड़ा रहना चाहिए। 

हालांकि, पायलट ने नसीहत देते समय किसी का स्पष्ट रूप से नाम तो नहीं लिया लेकिन इस बयान को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ जोड़ा जा रहा है। पायलट ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि 2018 में कांग्रेस उनकी मेहनत की वजह से सत्ता में आई लेकिन फिर भी उनको हक नहीं मिला और वह इसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं।

पायलट ने कहीं ये बातें

पायलट ने कहा कि अक्सर देखने को मिलता है कि, कुछ लोगों के पास अधिक धन या सत्ता आने के बाद सोच बदल जाती है। वह जड़ों को भूल जाते हैं और अहंकार में इतने चूर हो जाते हैं कि पीछे मुड़कर नहीं देखते। पायलट ने अपने बयान में कहा कि आपको अपनी जड़ें नहीं भूलनी चाहिए। हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि पेड़ वही बड़ा होता है जिसकी जड़ें मजबूत होती हैं।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि हम अपने जीवन में कितने भी बड़े हो जाएं या कितना भी आर्थिक विकास हो जाए। लेकिन फिर भी हमें अपना इतिहास, परिवार-समाज नहीं भूलना चाहिए। जहां से हम निकल कर आए हैं उसका सम्मान करना चाहिए। लेकिन लोग सत्ता में आते ही सब कुछ भूल जाते हैं और उनको नजरअंदाज करना शुरू कर देते हैं। जो एक सत्ताधारी को शोभा नहीं देता। 

Created On :   17 April 2023 10:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story