केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में की बड़ी घोषणा, झीलों की नगरी में बनेगी फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी

मध्य प्रदेश केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में की बड़ी घोषणा, झीलों की नगरी में बनेगी फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी
हाईलाइट
  • शहरवासी ट्रैफिक का रखें ध्यान

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  ने आज भोपाल में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ किया। सेंट्रल अकादमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग  में हुए आयोजन में गृहमंत्री ने  मध्यप्रदेश में भोपाल में फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी बनाने की बड़ी घोषणा का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्रवाईयों में नएपन को लाने की बात कही। उन्होंने इसके लिए वैज्ञानिक रूप और तकनीकी का इस्तेमाल पुलिस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल को भी टेक्नो फ्रेंडली होना होगा। केंद्रीय गृहमंत्री शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे बीएसएफ के विशेष विमान से राजाभोज एयरपोर्ट (स्टेट हैंगर) पर  उतरे।  अमित शाह आज शुक्रवार को करीब नो घंटे भोपाल में बिताएंगे।  

                              

48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार को भोपाल  आ रहे है। यहां गृहमंत्री  बीजेपी के  आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होगे।  जंबूरी मैदान में आयोजित बीजेपी प्रोग्राम में शाह साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में आदिवासी वर्ग को साधने के लिए पार्टी नेताओं को अपनी नीति बताएंगे।  

शाह के दो कार्यक्रम सबसे अहम हैं। पहला- दोपहर 2.30 बजे जंबूरी मैदान में तेंदूपत्ता संग्राहकों का सम्मेलन और दूसरा- शाम 4.45 बजे लिंक रोड नंबर दो से भाजपा कार्यालय तक का दो किमी लंबा रोड शो। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान : भारत के गृहमंत्री आदरणीय  @AmitShah जी का आज झीलों की नगरी भोपाल आगमन पर मध्यप्रदेश के साढ़े 8 करोड़ नागरिकों की ओर से हृदय से स्वागत करता हूं।

बीजेपी मध्यप्रदेश ने ट्वीट करते हुए लिखा है  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी का मध्य प्रदेश आगमन पर हार्दिक वंदन अभिनंदन

केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे से भोपाल शहर के कई रूटों पर आज ट्रैफिक प्रभावित होगा। शहरवासी घर से निकलते समय ट्रैफिक का ध्यान रखें। और उन रास्तों से बचें जहां ट्रैफिक की समस्या अधिक होने वाली है।  ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। शुक्रवार सुबह 8 से शाम 6 बजे तक महात्मा गांधी चौराहा से लेकर अवधपुरी (जंबूरी मैदान के सामने की रोड) तक आम ट्रैफिक बंद रहेगा। साथ ही, दोपहर 2 बजे के बाद भाजपा कार्यालय के आसपास ट्रैफिक बंद रहेगा।

Created On :   22 April 2022 2:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story